कोरबा में दर्दनाक हादसा: ब्रेकडाउन ट्रक सुधार रहे ड्राइवर-हेल्पर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दोनों की मौत

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मदनपुर घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसा सोमवार को नेशनल हाईवे-130 पर हुआ, जब एक ब्रेकडाउन ट्रक को सड़क किनारे सुधार रहे ड्राइवर और हेल्पर को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

 हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक मोड़ के पास खड़ा था और उस वक्त ड्राइवर और हेल्पर नीचे उतरकर तकनीकी खराबी ठीक कर रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने संतुलन खोते हुए दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद उस्मान (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) और 32 वर्षीय कृष्ण मुरारी पांडे (गढ़वा, झारखंड) के रूप में की है। दोनों एक ही ट्रक पर कार्यरत थे और उत्तर प्रदेश से रायपुर की ओर सामान लेकर जा रहे थे।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में दर्दनाक हादसा: ब्रेकडाउन ट्रक सुधार रहे ड्राइवर-हेल्पर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दोनों की मौत

Korba, CG

 हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक मोड़ के पास खड़ा था और उस वक्त ड्राइवर और हेल्पर नीचे उतरकर तकनीकी खराबी ठीक कर रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने संतुलन खोते हुए दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद उस्मान (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) और 32 वर्षीय कृष्ण मुरारी पांडे (गढ़वा, झारखंड) के रूप में की है। दोनों एक ही ट्रक पर कार्यरत थे और उत्तर प्रदेश से रायपुर की ओर सामान लेकर जा रहे थे।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-accident-in-korba-breakdown-truck-improvement-driver-helper-killed-by/article-29800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.