पटवारियों से मारपीट पर फूटा आक्रोश: बैतूल में तीन दिन सामूहिक अवकाश, ज्ञापन सौंप प्रशासन को दी चेतावनी

Betul, MP

बैतूल जिले में शासकीय कार्य के दौरान पटवारियों के साथ हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं से नाराज़ मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

 संघ ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।

क्या है मामला?

पटवारी संघ के अनुसार, 24 जुलाई को ग्राम खंजनपुर में पदस्थ पटवारी राजेन्द्र बेठे के साथ स्थानीय व्यक्ति राजीव मिश्रा ने मारपीट की थी। इस दौरान न सिर्फ गाली-गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, बल्कि पीड़ित पटवारी को अपनी मेडिकल जांच खुद करानी पड़ी। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं दूसरी घटना 31 जुलाई को आमला में हुई, जहां एक जांच दल के साथ दिनेश यादव नामक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संघ का आरोप: भेदभावपूर्ण कार्रवाई

पटवारी संघ ने सवाल उठाया है कि जब दोनों घटनाएं समान प्रकृति की हैं, तो एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई और दूसरे की क्यों नहीं? यह प्रशासन की दोहरी नीति को दर्शाता है।

आंदोलन की चेतावनी

संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि 6 से 8 अगस्त तक जिले के सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि 8 अगस्त तक खंजनपुर कांड के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पटवारियों से मारपीट पर फूटा आक्रोश: बैतूल में तीन दिन सामूहिक अवकाश, ज्ञापन सौंप प्रशासन को दी चेतावनी

Betul, MP

 संघ ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।

क्या है मामला?

पटवारी संघ के अनुसार, 24 जुलाई को ग्राम खंजनपुर में पदस्थ पटवारी राजेन्द्र बेठे के साथ स्थानीय व्यक्ति राजीव मिश्रा ने मारपीट की थी। इस दौरान न सिर्फ गाली-गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, बल्कि पीड़ित पटवारी को अपनी मेडिकल जांच खुद करानी पड़ी। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं दूसरी घटना 31 जुलाई को आमला में हुई, जहां एक जांच दल के साथ दिनेश यादव नामक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संघ का आरोप: भेदभावपूर्ण कार्रवाई

पटवारी संघ ने सवाल उठाया है कि जब दोनों घटनाएं समान प्रकृति की हैं, तो एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई और दूसरे की क्यों नहीं? यह प्रशासन की दोहरी नीति को दर्शाता है।

आंदोलन की चेतावनी

संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि 6 से 8 अगस्त तक जिले के सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि 8 अगस्त तक खंजनपुर कांड के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/outrage-over-the-assault-on-the-patwaris-he-submitted-a/article-29806

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.