नवजात को थैली में फेंका, कीड़े खा गए होंठ-नाक: झाड़ियों में रोती मिली बच्ची, खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती

Khargone, MP

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। महेश्वर तहसील के करोली गांव में एक नवजात बच्ची को जन्म के कुछ ही घंटे बाद प्लास्टिक की थैली में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया गया।

 सोमवार सुबह 7 बजे के करीब ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को देखा। जब थैली खोली गई, तो उसमें गंभीर हालत में एक नवजात मिली, जिसकी नाक और दोनों होंठ कीड़ों ने बुरी तरह से घायल कर दिए थे।

ग्रामीण की जागरूकता से बची जान

गांव के निवासी परशराम गुर्जर ने बिना समय गंवाए बच्ची को थैली से निकाला और प्राथमिक सफाई के बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। डायल 100 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बच्ची को महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

शरीर पर गहरे घाव, इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

बच्ची के शरीर पर कई जगह घाव थे। नाक और होंठ कीड़ों द्वारा बुरी तरह से खा लिए गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बीएमओ डॉ. अतुल गौर के अनुसार, बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था और उसका वजन करीब 1200 ग्राम है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी

महेश्वर पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची की मां और उसे फेंकने वाले दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है और लोग आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नवजात को थैली में फेंका, कीड़े खा गए होंठ-नाक: झाड़ियों में रोती मिली बच्ची, खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती

Khargone, MP

 सोमवार सुबह 7 बजे के करीब ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को देखा। जब थैली खोली गई, तो उसमें गंभीर हालत में एक नवजात मिली, जिसकी नाक और दोनों होंठ कीड़ों ने बुरी तरह से घायल कर दिए थे।

ग्रामीण की जागरूकता से बची जान

गांव के निवासी परशराम गुर्जर ने बिना समय गंवाए बच्ची को थैली से निकाला और प्राथमिक सफाई के बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। डायल 100 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बच्ची को महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

शरीर पर गहरे घाव, इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

बच्ची के शरीर पर कई जगह घाव थे। नाक और होंठ कीड़ों द्वारा बुरी तरह से खा लिए गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बीएमओ डॉ. अतुल गौर के अनुसार, बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था और उसका वजन करीब 1200 ग्राम है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी

महेश्वर पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची की मां और उसे फेंकने वाले दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है और लोग आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-newborn-was-thrown-insects-thrown-in-the-bag-and/article-29796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.