दमोह में खाद नहीं मिलने पर किसानों का हाईवे जाम, तेंदूखेड़ा और जबेरा में भड़का गुस्सा

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। लंबे इंतजार के बावजूद खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर दो जगहों—तेंदूखेड़ा और जबेरा—पर सड़क जाम कर दिया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

 किसानों का आरोप है कि सरकारी गोदामों में खाद का स्टॉक मौजूद होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। कई किसान शुक्रवार को भी केंद्र पर पहुंचे थे, जहां उन्हें सोमवार तक इंतजार करने को कहा गया था। लेकिन सोमवार सुबह जब सैकड़ों किसान तेंदूखेड़ा मुख्यालय पहुंचे और घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिली, तो उनका धैर्य टूट गया।

कुछ किसानों को जब यह जानकारी मिली कि जबेरा में खाद मिल रही है, तो वे बड़ी संख्या में वहां भी पहुंच गए। लेकिन वहां भी हालात वही थे—लंबी लाइन और खाली हाथ लौटते किसान। इससे नाराज़ होकर किसानों ने जबेरा में भी हाईवे जाम कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जबेरा तहसीलदार सोनम पांडे मौके पर पहुंचीं और किसानों से संवाद कर उन्हें मंडी परिसर में शांति से एकत्र होने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि स्टॉक उपलब्ध है तो सभी को खाद वितरित की जाएगी।

करीब डेढ़ घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद किसान शांत हुए और जाम हटाया गया। इसके बाद ही दोनों मार्गों पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में खाद नहीं मिलने पर किसानों का हाईवे जाम, तेंदूखेड़ा और जबेरा में भड़का गुस्सा

Damoh, MP

 किसानों का आरोप है कि सरकारी गोदामों में खाद का स्टॉक मौजूद होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। कई किसान शुक्रवार को भी केंद्र पर पहुंचे थे, जहां उन्हें सोमवार तक इंतजार करने को कहा गया था। लेकिन सोमवार सुबह जब सैकड़ों किसान तेंदूखेड़ा मुख्यालय पहुंचे और घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिली, तो उनका धैर्य टूट गया।

कुछ किसानों को जब यह जानकारी मिली कि जबेरा में खाद मिल रही है, तो वे बड़ी संख्या में वहां भी पहुंच गए। लेकिन वहां भी हालात वही थे—लंबी लाइन और खाली हाथ लौटते किसान। इससे नाराज़ होकर किसानों ने जबेरा में भी हाईवे जाम कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जबेरा तहसीलदार सोनम पांडे मौके पर पहुंचीं और किसानों से संवाद कर उन्हें मंडी परिसर में शांति से एकत्र होने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि स्टॉक उपलब्ध है तो सभी को खाद वितरित की जाएगी।

करीब डेढ़ घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद किसान शांत हुए और जाम हटाया गया। इसके बाद ही दोनों मार्गों पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-highway-jams-tendukheda-and-jabera-angry-due-to-lack/article-29788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.