छत्तीसगढ़ के आईपीएस शलभ सिन्हा बने साइबर ठगी का निशाना, दो फेक आईडी का खुलासा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शलभ कुमार सिन्हा के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दो फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं।

खुद आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि इन फर्जी प्रोफाइल्स में उनकी असली प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि कवर फोटो दोनों खातों में अलग-अलग लगाई गई है। इन फर्जी अकाउंट्स से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपील की है कि कोई भी इन रिक्वेस्ट को स्वीकार न करे और तुरंत संबंधित प्रोफाइल की रिपोर्ट करें।

"उचित कार्रवाई जारी है" – शलभ सिन्हा
अपने पोस्ट में सिन्हा ने लिखा, “मेरे दो फर्जी प्रोफाइल बनाए गए हैं और इनसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। कृपया इन्हें रिपोर्ट करें और किसी भी स्थिति में रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। हमारी ओर से उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

फर्जी सोशल मीडिया खातों से साइबर ठगी का खतरा
गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया हो। इससे पहले आईपीएस अक्षय कुमार के नाम पर भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां आरोपियों ने फेक अकाउंट के जरिए लोगों से संपर्क कर सामान खरीदने के नाम पर ठगी की थी। उस मामले में हरियाणा से दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।

साइबर अपराध बना बड़ी चुनौती
लगातार बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर लगाम लगाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे मामलों में आमजन को भी सतर्क रहकर सोशल मीडिया पर किसी भी अज्ञात रिक्वेस्ट या मेसेज से सावधानी बरतने की जरूरत है।

फेसबुक पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया
यदि आप भी ऐसे किसी फर्जी अकाउंट को देखें, तो फेसबुक पर 'Report Profile' का विकल्प चुनें और 'Pretending to be someone' विकल्प में जाकर वास्तविक व्यक्ति का नाम भरकर रिपोर्ट करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के आईपीएस शलभ सिन्हा बने साइबर ठगी का निशाना, दो फेक आईडी का खुलासा

Raipur, CG

खुद आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि इन फर्जी प्रोफाइल्स में उनकी असली प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि कवर फोटो दोनों खातों में अलग-अलग लगाई गई है। इन फर्जी अकाउंट्स से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपील की है कि कोई भी इन रिक्वेस्ट को स्वीकार न करे और तुरंत संबंधित प्रोफाइल की रिपोर्ट करें।

"उचित कार्रवाई जारी है" – शलभ सिन्हा
अपने पोस्ट में सिन्हा ने लिखा, “मेरे दो फर्जी प्रोफाइल बनाए गए हैं और इनसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। कृपया इन्हें रिपोर्ट करें और किसी भी स्थिति में रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। हमारी ओर से उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

फर्जी सोशल मीडिया खातों से साइबर ठगी का खतरा
गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया हो। इससे पहले आईपीएस अक्षय कुमार के नाम पर भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां आरोपियों ने फेक अकाउंट के जरिए लोगों से संपर्क कर सामान खरीदने के नाम पर ठगी की थी। उस मामले में हरियाणा से दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।

साइबर अपराध बना बड़ी चुनौती
लगातार बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर लगाम लगाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे मामलों में आमजन को भी सतर्क रहकर सोशल मीडिया पर किसी भी अज्ञात रिक्वेस्ट या मेसेज से सावधानी बरतने की जरूरत है।

फेसबुक पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया
यदि आप भी ऐसे किसी फर्जी अकाउंट को देखें, तो फेसबुक पर 'Report Profile' का विकल्प चुनें और 'Pretending to be someone' विकल्प में जाकर वास्तविक व्यक्ति का नाम भरकर रिपोर्ट करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ips-shalabh-sinha-of-chhattisgarh-became-a-target-of-cyber/article-22236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.