रायपुर DEO ऑफिस में आग का हादसा, 26 साल का डेटा जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रायपुर (छ.ग.)

On

100 साल पुरानी बिल्डिंग में फायर सेफ्टी का अभाव, रिकवरी मुश्किल, नई बिल्डिंग का प्रस्ताव मंजूरी के लिए लंबित

राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ऑफिस में शनिवार रात आग लगने से 26 साल का महत्वपूर्ण डेटा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के दो दिन बाद भी कार्यालय पूरी तरह पटरी पर नहीं आया है और कर्मचारी अंधेरे में काम कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार्यालय और स्टोर रूम के नुकसान की भरपाई चुनौतीपूर्ण है।

घटना शनिवार रात करीब 8 बजे से 8.30 बजे के बीच हुई। DEO ऑफिस के स्टोर रूम में अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में 23 आलमारियों में रखे लगभग 150 बस्ते और कई लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम जलकर नष्ट हो गए। कई हार्ड डिस्क को रिकवर कर लिया गया है, लेकिन 2008 से पहले का डेटा प्रायः खो गया है।

आग लगने के पीछे साजिश की आशंका को लेकर पुलिस और तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल के महत्वपूर्ण हिस्से को सील कर दिया है। जांच समिति में संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सहायक संचालक लोक शिक्षण बजरंग प्रजापति और सतीश नायर को सदस्य बनाया गया है। समिति को पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे के पीछे विभागीय लापरवाही भी सामने आई है। DEO ऑफिस की पुरानी बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी थी और इसे कई बार मरम्मत की जरूरत पड़ चुकी थी। DEO ऑफिस ने पहले ही नई बिल्डिंग का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा था, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली। साथ ही फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे।

DEO ऑफिस के अधिकारी हिमांशु ने बताया कि छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थापना, स्कूलों की मान्यता और अनुदान से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। छात्रवृत्ति और मध्यान्ह भोजन जैसी जानकारी ऑनलाइन होने के कारण उसे रिकवर करना आसान होगा, लेकिन 2008 से पहले की फाइलें खो गई हैं।

शासन के निर्देश पर संचालक लोक शिक्षण ने स्टोर रूम में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के संकेत भी दिए हैं। राहत की बात यह रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जांच यह तय करेगी कि आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-deo-office-fire-accident-26-years-of-data-burnt/article-43689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.