रायपुर: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पुलिस ने किया नजरबंद, धरने से पहले रोका

Raipur, CG

रायपुर पुलिस ने शनिवार सुबह पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर को नजरबंद कर दिया।

 वे अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने राजधानी में निकले थे। पुलिस ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया, जबकि उनका लक्ष्य सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठना था।

धरना और शिकायतें
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ बीते दिनों 14 गंभीर शिकायतें की थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह वे धरना देने निकले थे।

हालांकि, उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया, और वे वहां से निकलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ननकीराम कंवर का कहना है कि अगर प्रशासन इसी रवैये पर कायम रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

जिला प्रशासन को दिया था पत्र
पूर्व गृहमंत्री शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे और धरने की जानकारी जिला प्रशासन को पहले ही पत्र के जरिए दे चुके थे। सुबह 10.30 बजे धरना स्थल पर पहुंचने के प्रयास के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

जांच की स्थिति
राज्य शासन ने ननकीराम कंवर के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है। सुनील जैन ने बताया कि शासन की ओर से अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद वे रिपोर्ट सौंपेंगे और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मंत्री के आरोप
ननकीराम कंवर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी, फर्जी मुआवजे और अन्य अनियमितताओं में कलेक्टर की संलिप्तता है।

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें पत्रकार के मकान को गिराना और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल व पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पुलिस ने किया नजरबंद, धरने से पहले रोका

Raipur, CG

 वे अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने राजधानी में निकले थे। पुलिस ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया, जबकि उनका लक्ष्य सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठना था।

धरना और शिकायतें
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ बीते दिनों 14 गंभीर शिकायतें की थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह वे धरना देने निकले थे।

हालांकि, उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया, और वे वहां से निकलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ननकीराम कंवर का कहना है कि अगर प्रशासन इसी रवैये पर कायम रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

जिला प्रशासन को दिया था पत्र
पूर्व गृहमंत्री शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे और धरने की जानकारी जिला प्रशासन को पहले ही पत्र के जरिए दे चुके थे। सुबह 10.30 बजे धरना स्थल पर पहुंचने के प्रयास के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

जांच की स्थिति
राज्य शासन ने ननकीराम कंवर के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है। सुनील जैन ने बताया कि शासन की ओर से अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद वे रिपोर्ट सौंपेंगे और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मंत्री के आरोप
ननकीराम कंवर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी, फर्जी मुआवजे और अन्य अनियमितताओं में कलेक्टर की संलिप्तता है।

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें पत्रकार के मकान को गिराना और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल व पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-former-home-minister-nankiram-kanwar-was-stopped-by-police/article-34681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.