रायपुर में महिला बैंक कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार पार्सल डिलीवरी लिंक के नाम पर फोन हैक, खाते से उड़ाए 84 हजार रुपए

Raipur, CG

रायपुर में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शंकर नगर निवासी और HDFC बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी मोनालिसा पाटनी से एक साइबर ठग ने पार्सल डिलीवरी का फर्जी लिंक भेज कर 84 हजार रुपए उड़ा दिए।

शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी पार्सल लिंक भेजकर किया हमला

पीड़िता के अनुसार, 5 नवंबर की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमें लिखा था— “आपका पार्सल डिलीवरी का आखिरी मौका, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।” लिंक के साथ ₹25 भुगतान का विकल्प भी दिया गया था। चूंकि मोनालिसा का एक कोरियर वाकई आने वाला था, इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया।

लिंक क्लिक करते ही फोन हुआ हैक

जैसे ही उन्होंने क्रेडिट कार्ड से ₹25 का पेमेंट करने की कोशिश की, उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया। कुछ ही मिनटों में उनके खाते से ₹84,968 रुपए कटने के मैसेज आने लगे। तभी उन्हें समझ आया कि उनका फोन हैक हो चुका है और ठगी हो गई है।

ओटीपी आने लगे, तुरंत कराई शिकायत

राशि कटने के साथ ही कई ओटीपी और ट्रांजेक्शन अलर्ट आने लगे। मोनालिसा ने तत्काल HDFC बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग को बंद कराया। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

26 नवंबर को दर्ज हुई FIR, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने 26 नवंबर को सिविल लाइन थाने पहुंचकर अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठग ने भेजा गया लिंक किस सर्वर से बना था, पैसा किस खाते में भेजा गया और मोबाइल नंबर किसका है।

साइबर ठगी के बढ़ते मामले, पुलिस ने दी चेतावनी

शहर में पार्सल डिलीवरी से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, पेमेंट पेज या पार्सल अपडेट मैसेज पर क्लिक न करें। संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/in-raipur-female-bank-employee-became-victim-of-online-fraud/article-38792

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.