छत्तीसगढ़ में हर जिले में बनेगी STF, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ सरकार अब राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जा रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऐसे घुसपैठियों पर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की जाएगी और हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा, "जो भी व्यक्ति राज्य में अवैध रूप से रह रहे हैं, वे स्वयं पुलिस के समक्ष आकर अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उन्हें प्रदेश छोड़ना होगा।" उन्होंने इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसे लोग केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा के लिए भी चुनौती बनते हैं।

ठेकेदार, टेंट कारोबारी और कबाड़ी भी आएंगे रडार पर

सरकार ने निर्णय लिया है कि उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो अवैध दस्तावेज बनवाने या बांग्लादेशी घुसपैठियों को काम पर रखने में संलिप्त हैं। इसमें विशेष रूप से ठेकेदार, टेंट व्यवसायी और कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को हुई गृह विभाग की बैठक के बाद यह एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की पहचान और निष्कासन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

सभी एसपी को निर्देश: दस्तावेजों का होगा सत्यापन

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे भारत सरकार और वरिष्ठ कार्यालयों से मिले दिशानिर्देशों के अनुसार अवैध अप्रवासियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी जिलों में STF की सहायता से केवल पहचान की जाएगी, बल्कि निष्कासन की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

राज्य के कई क्षेत्रों में निर्माण और असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। ठेकेदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके माध्यम से लाए गए हर श्रमिक का दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।

फर्जी दस्तावेज वालों पर कड़ी कार्रवाई

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज प्राप्त कर चुके हैं, उनकी पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और पुलिस अधीक्षक हर स्तर की कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ में हर जिले में बनेगी STF, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान

Raipur, CG

गृहमंत्री ने कहा, "जो भी व्यक्ति राज्य में अवैध रूप से रह रहे हैं, वे स्वयं पुलिस के समक्ष आकर अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उन्हें प्रदेश छोड़ना होगा।" उन्होंने इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसे लोग केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा के लिए भी चुनौती बनते हैं।

ठेकेदार, टेंट कारोबारी और कबाड़ी भी आएंगे रडार पर

सरकार ने निर्णय लिया है कि उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो अवैध दस्तावेज बनवाने या बांग्लादेशी घुसपैठियों को काम पर रखने में संलिप्त हैं। इसमें विशेष रूप से ठेकेदार, टेंट व्यवसायी और कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को हुई गृह विभाग की बैठक के बाद यह एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की पहचान और निष्कासन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

सभी एसपी को निर्देश: दस्तावेजों का होगा सत्यापन

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे भारत सरकार और वरिष्ठ कार्यालयों से मिले दिशानिर्देशों के अनुसार अवैध अप्रवासियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी जिलों में STF की सहायता से केवल पहचान की जाएगी, बल्कि निष्कासन की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

राज्य के कई क्षेत्रों में निर्माण और असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। ठेकेदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके माध्यम से लाए गए हर श्रमिक का दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।

फर्जी दस्तावेज वालों पर कड़ी कार्रवाई

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज प्राप्त कर चुके हैं, उनकी पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और पुलिस अधीक्षक हर स्तर की कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/stf-bangladeshi-infiltrators-will-be-built-in-every-district-in/article-20507

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.