शिक्षिका का तबादला बना बच्चों के आंसुओं की वजह: सड़क पर बैठकर किया धरना, मांग उठी – माया मैडम को यहीं रखा जाए

शामगढ़, मंदसौर, MP

मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील के छायन गांव में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय के मासूम छात्र-छात्राएं अपनी प्रिय शिक्षिका माया राठौर के तबादले के विरोध में सड़क पर बैठ गए और शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, माया राठौर का हाल ही में किसी अन्य स्थान पर तबादला कर दिया गया है, जिससे स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे बेहद आहत हैं। वे अपनी अध्यापिका को रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए और प्रशासन से गुहार लगाने लगे कि "माया मैडम को यहीं रहने दिया जाए।"

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को समझाने का प्रयास किया। कुछ समय तक बातचीत और समझाइश के बाद बच्चों को उठाया गया, लेकिन ग्रामीणों की मांग बनी रही कि माया राठौर को उसी विद्यालय में पुनः पदस्थ किया जाए।

ग्रामीणों का क्या कहना है?
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब से माया राठौर इस विद्यालय में आई हैं, तब से बच्चों की पढ़ाई में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उनकी प्रेरणादायी और समर्पित शिक्षण शैली के कारण कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर शासकीय विद्यालय में दाखिला दिलाया है।

बच्चों की मासूम अपील
धरना स्थल पर बैठे बच्चों की आंखों में आंसू थे और हाथ में तख्तियां – "हमें माया मैडम चाहिए", "हमारे स्कूल में मैडम को वापस लाओ" जैसे संदेश उनकी भावनाएं स्पष्ट कर रहे थे।

यह दृश्य प्रशासन के लिए भी एक भावनात्मक क्षण बन गया। फिलहाल, ग्रामीण और अभिभावक शासन से माया राठौर का तबादला निरस्त कर उन्हें पुनः उसी विद्यालय में पदस्थ करने की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिक्षिका का तबादला बना बच्चों के आंसुओं की वजह: सड़क पर बैठकर किया धरना, मांग उठी – माया मैडम को यहीं रखा जाए

शामगढ़, मंदसौर, MP

जानकारी के मुताबिक, माया राठौर का हाल ही में किसी अन्य स्थान पर तबादला कर दिया गया है, जिससे स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे बेहद आहत हैं। वे अपनी अध्यापिका को रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए और प्रशासन से गुहार लगाने लगे कि "माया मैडम को यहीं रहने दिया जाए।"

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को समझाने का प्रयास किया। कुछ समय तक बातचीत और समझाइश के बाद बच्चों को उठाया गया, लेकिन ग्रामीणों की मांग बनी रही कि माया राठौर को उसी विद्यालय में पुनः पदस्थ किया जाए।

ग्रामीणों का क्या कहना है?
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब से माया राठौर इस विद्यालय में आई हैं, तब से बच्चों की पढ़ाई में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उनकी प्रेरणादायी और समर्पित शिक्षण शैली के कारण कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर शासकीय विद्यालय में दाखिला दिलाया है।

बच्चों की मासूम अपील
धरना स्थल पर बैठे बच्चों की आंखों में आंसू थे और हाथ में तख्तियां – "हमें माया मैडम चाहिए", "हमारे स्कूल में मैडम को वापस लाओ" जैसे संदेश उनकी भावनाएं स्पष्ट कर रहे थे।

यह दृश्य प्रशासन के लिए भी एक भावनात्मक क्षण बन गया। फिलहाल, ग्रामीण और अभिभावक शासन से माया राठौर का तबादला निरस्त कर उन्हें पुनः उसी विद्यालय में पदस्थ करने की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/due-to-the-tears-of-the-children-the-teachers-tears/article-26145

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.