अब हर पौधे की होगी सैटेलाइट से निगरानी, लोक निर्माण विभाग ने लगाए 2.5 लाख पौधे

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में मंगलवार को वन महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई। चिनार पार्क में आयोजित समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विभाग को 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने ढाई लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है।

हर पौधे पर अब डिजिटल नजर

मंत्री ने बताया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और विकास की निगरानी अब सैटेलाइट टेक्नोलॉजी से की जाएगी। इसके लिए अहमदाबाद स्थित भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लिकेशन का सहयोग लिया जा रहा है। अब हर पौधे की डिजिटल ट्रैकिंग संभव होगी, जिससे पौधरोपण सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर टिकाऊ रूप से दिखाई देगा।

पेड़ काटने की बजाय होंगे ट्रांसप्लांट

वन महोत्सव के दौरान बताया गया कि भोजपुर रोड को फोरलेन करने के लिए 450 पेड़ों को काटने की योजना थी, लेकिन अब इन्हें काटने की बजाय ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक

विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि वन महोत्सव का आयोजन 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने प्रकृति की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरोना काल ने हमें यह सिखाया कि पैसा होने के बावजूद अगर ऑक्सीजन नहीं हो तो जीवन बचाना मुश्किल है।

सरोवर निर्माण पर भी आएगी पारदर्शिता

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तालाबों और जलस्रोतों का निर्माण भी सुनियोजित तरीके से होगा। कोई भी नया सरोवर कलेक्टर की अनुमति और स्थानीय आवश्यकता के आधार पर ही बनाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि हो और गांवों को स्थायी जलस्रोत मिल सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अब हर पौधे की होगी सैटेलाइट से निगरानी, लोक निर्माण विभाग ने लगाए 2.5 लाख पौधे

Bhopal, MP

 इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विभाग को 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने ढाई लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है।

हर पौधे पर अब डिजिटल नजर

मंत्री ने बताया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और विकास की निगरानी अब सैटेलाइट टेक्नोलॉजी से की जाएगी। इसके लिए अहमदाबाद स्थित भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लिकेशन का सहयोग लिया जा रहा है। अब हर पौधे की डिजिटल ट्रैकिंग संभव होगी, जिससे पौधरोपण सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर टिकाऊ रूप से दिखाई देगा।

पेड़ काटने की बजाय होंगे ट्रांसप्लांट

वन महोत्सव के दौरान बताया गया कि भोजपुर रोड को फोरलेन करने के लिए 450 पेड़ों को काटने की योजना थी, लेकिन अब इन्हें काटने की बजाय ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक

विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि वन महोत्सव का आयोजन 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने प्रकृति की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरोना काल ने हमें यह सिखाया कि पैसा होने के बावजूद अगर ऑक्सीजन नहीं हो तो जीवन बचाना मुश्किल है।

सरोवर निर्माण पर भी आएगी पारदर्शिता

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तालाबों और जलस्रोतों का निर्माण भी सुनियोजित तरीके से होगा। कोई भी नया सरोवर कलेक्टर की अनुमति और स्थानीय आवश्यकता के आधार पर ही बनाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि हो और गांवों को स्थायी जलस्रोत मिल सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-every-plant-will-be-monitored-by-satellite-public-works/article-26146

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.