कोरबा में दिखी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली: ग्रामीणों ने बताया चमत्कार, विशेषज्ञों ने दी वैज्ञानिक जानकारी

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सराई सिंगार गांव में एक अजीबोगरीब और दुर्लभ मछली ने ग्रामीणों को चौंका दिया। गांव के निवासी भंगू निर्मलकर को यह मछली 30 जून की रात नहाते समय राधा सागर तालाब में मिली, जिसकी सबसे बड़ी खासियत थी— इसकी चार आंखें और असामान्य रूप से बड़ा मुंह।

ग्रामीणों को चमत्कार का आभास

रात में मछली को घर लाने के बाद अगली सुबह जैसे ही इसकी खबर फैली, आसपास के गांवों से लोग इस अनोखी मछली को देखने उमड़ पड़े। कई ग्रामीणों ने इसे दैवीय संकेत मानते हुए पूजा करने की बात भी कही। कुछ लोगों ने इसे मछली अवतार जैसा भी बताया।

विशेषज्ञ बोले— यह एक्वेरियम प्रजाति की मछली

हालांकि मछली पालन विशेषज्ञों ने इस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह मछली संभवतः एक्वेरियम में पाली जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। जब ये मछलियां बड़ी हो जाती हैं, तो लोग इन्हें नदी या तालाब में छोड़ देते हैं। यह प्रजाति सामान्यतः प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं पाई जाती, इसलिए गांव में देखे जाने पर यह असामान्य प्रतीत हुई।

स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान

विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसी मछलियों में कभी-कभी केमिकल्स या हार्मफुल यौगिक पाए जा सकते हैं, जिनका सेवन इंसानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इन मछलियों को खाने से बचना चाहिए।

ग्रामीणों ने मछली को फिर तालाब में छोड़ा

ग्रामीणों की भावनाओं और लोक मान्यताओं को देखते हुए भंगू निर्मलकर और अन्य लोगों ने मछली को वापस राधा सागर तालाब में छोड़ दिया। यह घटना अब गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में दिखी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली: ग्रामीणों ने बताया चमत्कार, विशेषज्ञों ने दी वैज्ञानिक जानकारी

Korba, CG

ग्रामीणों को चमत्कार का आभास

रात में मछली को घर लाने के बाद अगली सुबह जैसे ही इसकी खबर फैली, आसपास के गांवों से लोग इस अनोखी मछली को देखने उमड़ पड़े। कई ग्रामीणों ने इसे दैवीय संकेत मानते हुए पूजा करने की बात भी कही। कुछ लोगों ने इसे मछली अवतार जैसा भी बताया।

विशेषज्ञ बोले— यह एक्वेरियम प्रजाति की मछली

हालांकि मछली पालन विशेषज्ञों ने इस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह मछली संभवतः एक्वेरियम में पाली जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। जब ये मछलियां बड़ी हो जाती हैं, तो लोग इन्हें नदी या तालाब में छोड़ देते हैं। यह प्रजाति सामान्यतः प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं पाई जाती, इसलिए गांव में देखे जाने पर यह असामान्य प्रतीत हुई।

स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान

विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसी मछलियों में कभी-कभी केमिकल्स या हार्मफुल यौगिक पाए जा सकते हैं, जिनका सेवन इंसानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इन मछलियों को खाने से बचना चाहिए।

ग्रामीणों ने मछली को फिर तालाब में छोड़ा

ग्रामीणों की भावनाओं और लोक मान्यताओं को देखते हुए भंगू निर्मलकर और अन्य लोगों ने मछली को वापस राधा सागर तालाब में छोड़ दिया। यह घटना अब गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/villagers-with-four-eyes-seen-in-korba-told-that-miracle/article-26135

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.