पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की पति की हत्या, शव को जंगल में जलाया

Kondagaon, CG

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को जंगल में जला दिया गया, लेकिन बारिश के चलते वह पूरी तरह जल नहीं सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

30 जून को अधजला शव मिला था जंगल में

कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मगेदा जंगल में 30 जून को एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला था। मौके से बरामद पैंट में एक जली हुई एंटी-रैबिस वैक्सीन पर्ची मिली, जिससे मृतक की पहचान धर्मवीर (33) के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि धर्मवीर ने 27 जून को तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल में इलाज कराया था।

इलाज के बहाने साथ ले गया प्रेमी

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि धर्मवीर को उसका परिचित विदेश मरकाम (30) इलाज के बहाने धरमपुरी से लेकर निकला था। लेकिन उसे नगरी नहीं बल्कि उड़ीसा के रायघर ले गया। वहां से उसने क्रिकेट बैट और पेट्रोल खरीदा। फिर जंगल में ले जाकर बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

शव जलाकर मिटाना चाहता था सबूत

हत्या के बाद शव को पहचान से बचाने के लिए जंगल में जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के चलते वह अधजला रह गया। इस घटना में आरोपी विदेश मरकाम, उड़ीसा के नवरंगपुर जिले का निवासी है।

पत्नी निकली साजिश की मास्टरमाइंड

पूरे मामले की तह में जाने पर पुलिस को इस हत्या की साजिश में धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची (23) की भूमिका भी सामने आई। रवीना, धमतरी जिले की निवासी है और फिलहाल नगरी के कुकरेल गांव में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, यह हत्या रवीना और विदेश मरकाम की पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

कोंडागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की पति की हत्या, शव को जंगल में जलाया

Kondagaon, CG

हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को जंगल में जला दिया गया, लेकिन बारिश के चलते वह पूरी तरह जल नहीं सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

30 जून को अधजला शव मिला था जंगल में

कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मगेदा जंगल में 30 जून को एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला था। मौके से बरामद पैंट में एक जली हुई एंटी-रैबिस वैक्सीन पर्ची मिली, जिससे मृतक की पहचान धर्मवीर (33) के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि धर्मवीर ने 27 जून को तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल में इलाज कराया था।

इलाज के बहाने साथ ले गया प्रेमी

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि धर्मवीर को उसका परिचित विदेश मरकाम (30) इलाज के बहाने धरमपुरी से लेकर निकला था। लेकिन उसे नगरी नहीं बल्कि उड़ीसा के रायघर ले गया। वहां से उसने क्रिकेट बैट और पेट्रोल खरीदा। फिर जंगल में ले जाकर बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

शव जलाकर मिटाना चाहता था सबूत

हत्या के बाद शव को पहचान से बचाने के लिए जंगल में जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के चलते वह अधजला रह गया। इस घटना में आरोपी विदेश मरकाम, उड़ीसा के नवरंगपुर जिले का निवासी है।

पत्नी निकली साजिश की मास्टरमाइंड

पूरे मामले की तह में जाने पर पुलिस को इस हत्या की साजिश में धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची (23) की भूमिका भी सामने आई। रवीना, धमतरी जिले की निवासी है और फिलहाल नगरी के कुकरेल गांव में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, यह हत्या रवीना और विदेश मरकाम की पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

कोंडागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wife-beat-up-the-dead-body-of-husband-beaten-to/article-27414

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.