जंगली हाथी का कहर: घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को रौंदा, एक पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेमकेला में बीती रात जंगली हाथी ने कहर बरपाया। गांव में घुसे एक हाथी ने घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को कुचल डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब जंगल की ओर से एक जंगली हाथी भटकते हुए गांव में दाखिल हो गया। सबसे पहले उसने घर के बाहर सो रही महिला सुनीला लोहरा पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुनीला को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद हाथी गांव के दूसरे हिस्से में जा पहुँचा, जहाँ उसने एक अन्य महिला सुशीला यादव (30) और उसके पति घसियाराम यादव पर हमला किया। इस हमले में सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घसियाराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ही रात में दो महिलाओं की मौत और एक ग्रामीण के घायल होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने रात भर जागकर अपनी सुरक्षा की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगल के समीप अकेले जाएं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

जंगली हाथी का कहर: घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को रौंदा, एक पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल

Raipur, CG

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब जंगल की ओर से एक जंगली हाथी भटकते हुए गांव में दाखिल हो गया। सबसे पहले उसने घर के बाहर सो रही महिला सुनीला लोहरा पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुनीला को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद हाथी गांव के दूसरे हिस्से में जा पहुँचा, जहाँ उसने एक अन्य महिला सुशीला यादव (30) और उसके पति घसियाराम यादव पर हमला किया। इस हमले में सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घसियाराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ही रात में दो महिलाओं की मौत और एक ग्रामीण के घायल होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने रात भर जागकर अपनी सुरक्षा की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगल के समीप अकेले जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wild-elephant-havoc-two-women-sleeping-outside-the-house-a/article-20499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.