आयुष्मान योजना में शामिल होंगे 70+ मीसाबंदी और लोकतंत्र सेनानी: भोपाल में ताम्रपत्र से सम्मान

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के मीसाबंदियों और लोकतंत्र सेनानियों को अब आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मीसाबंदी सम्मान समारोह में यह ऐलान किया। साथ ही गंभीर इलाज के लिए उन्हें एम्बुलेंस सुविधा और रोजगार योजनाओं में प्राथमिकता भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 700 मीसाबंदी परिवार शामिल हुए।

 आपातकाल के सेनानियों का संघर्ष अविस्मरणीय: सीएम

मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौर को याद करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला किया और कहा, "संविधान के हत्यारे आज संविधान की बात कर रहे हैं। जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अन्याय किया, वे आज उनके नाम का सहारा ले रहे हैं।"

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि 50 वर्षों तक विपक्ष में रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतांत्रिक आदर्श प्रस्तुत किए थे, जबकि आज कुछ नेता सेना और देश की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते हैं।

 गहलोत बोले: एमपी में सबसे अधिक सुविधाएं, शिवराज को धन्यवाद

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि देश के 12 राज्यों में लोकतंत्र सेनानियों को सरकारी लाभ मिल रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में उन्हें सबसे अधिक सम्मान और सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ताम्रपत्र केवल प्रतीक नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को आपातकाल की सच्चाई बताने का माध्यम हैं।

 ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में निभाएं भूमिका

राज्यपाल गहलोत ने मीसाबंदियों से अपील की कि वे अपने गांव-समाज में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी जागरूकता फैलाएं। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर लाने के सरकारी संकल्प में सहभागिता की अपील की।

 कैलाश सोनी बोले: लोकतंत्र का करिश्मा है, जेल गए आज राज्यपाल

पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि "ये लोकतंत्र का चमत्कार है कि जिन्हें कभी जेल में डाला गया, वे आज लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में राज्यपाल बने हैं।"

 अब तक 12 राज्यों में मिल रही मीसाबंदियों को सम्मान निधि

सोनी ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2008 से मीसाबंदियों को सम्मान राशि देने की शुरुआत की गई थी। बाद में अन्य राज्यों में भी इस व्यवस्था को विस्तार मिला और अब 12 राज्यों में यह योजना लागू हो चुकी है।

 700 से अधिक मीसाबंदी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 700 मीसाबंदी और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। जिन्हें सीएम हाउस में ताम्रपत्र प्रदान किया गया। जिलों में अन्य सेनानियों को प्रभारी मंत्री या मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि सम्मानित करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आयुष्मान योजना में शामिल होंगे 70+ मीसाबंदी और लोकतंत्र सेनानी: भोपाल में ताम्रपत्र से सम्मान

Bhopal, MP

कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 700 मीसाबंदी परिवार शामिल हुए।

 आपातकाल के सेनानियों का संघर्ष अविस्मरणीय: सीएम

मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौर को याद करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला किया और कहा, "संविधान के हत्यारे आज संविधान की बात कर रहे हैं। जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अन्याय किया, वे आज उनके नाम का सहारा ले रहे हैं।"

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि 50 वर्षों तक विपक्ष में रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतांत्रिक आदर्श प्रस्तुत किए थे, जबकि आज कुछ नेता सेना और देश की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते हैं।

 गहलोत बोले: एमपी में सबसे अधिक सुविधाएं, शिवराज को धन्यवाद

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि देश के 12 राज्यों में लोकतंत्र सेनानियों को सरकारी लाभ मिल रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में उन्हें सबसे अधिक सम्मान और सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ताम्रपत्र केवल प्रतीक नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को आपातकाल की सच्चाई बताने का माध्यम हैं।

 ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में निभाएं भूमिका

राज्यपाल गहलोत ने मीसाबंदियों से अपील की कि वे अपने गांव-समाज में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी जागरूकता फैलाएं। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर लाने के सरकारी संकल्प में सहभागिता की अपील की।

 कैलाश सोनी बोले: लोकतंत्र का करिश्मा है, जेल गए आज राज्यपाल

पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि "ये लोकतंत्र का चमत्कार है कि जिन्हें कभी जेल में डाला गया, वे आज लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में राज्यपाल बने हैं।"

 अब तक 12 राज्यों में मिल रही मीसाबंदियों को सम्मान निधि

सोनी ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2008 से मीसाबंदियों को सम्मान राशि देने की शुरुआत की गई थी। बाद में अन्य राज्यों में भी इस व्यवस्था को विस्तार मिला और अब 12 राज्यों में यह योजना लागू हो चुकी है।

 700 से अधिक मीसाबंदी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 700 मीसाबंदी और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। जिन्हें सीएम हाउस में ताम्रपत्र प्रदान किया गया। जिलों में अन्य सेनानियों को प्रभारी मंत्री या मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि सम्मानित करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/70-misabandi-and-democracy-fighter-in-bhopal-will-be-included/article-25647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.