भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज के ऊपर पहली बार बोले सीएम, कहा- फॉल्ट ठीक होने पर ही करेंगे लोकार्पण

Bhopal, MP

भोपाल के ऐशबाग इलाके में बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की 90 डिग्री मोड़ वाली डिजाइन इन दिनों देशभर में सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का विषय बनी हुई है। इस मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि ब्रिज में मौजूद टेक्निकल फॉल्ट को ठीक किए बिना इसका लोकार्पण नहीं किया जाएगा।

सीएम बोले - दोषियों की होगी पहचान, कार्रवाई तय

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐशबाग ब्रिज की तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है और इसके निर्माण में जिन लोगों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

90 डिग्री मोड़ बना चिंता का विषय

ऐशबाग ब्रिज के एक छोर पर यू-शेप मोड़ और दूसरे छोर पर लगभग 90 डिग्री का टर्न दिया गया है। इस मोड़ को लेकर एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त जांच रिपोर्ट में भी चिंता जाहिर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्रिज पर 30-35 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है

सोशल मीडिया पर ट्रोल और मीम्स की भरमार

इस अनोखी और अप्रत्याशित डिजाइन के चलते ऐशबाग ब्रिज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। यूज़र्स इसे "रेलिंग-क्रैश टेस्टिंग ज़ोन" और "टर्निंग पॉइंट ऑफ इंडिया" जैसे नाम दे रहे हैं। कई मीम्स में इसे रेस ट्रैक की तरह दिखाया गया है, जिसमें तेज़ गति से टर्न लेना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन बताया जा रहा है।

रेलवे और कांग्रेस ने पहले ही जताई थी आपत्ति

जानकारी के मुताबिक, ब्रिज के निर्माण के समय रेलवे विभाग ने भी 90 डिग्री टर्निंग पर आपत्ति जताई थी। लेकिन उस वक्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने भूमि की कमी का हवाला देकर इसे आवश्यक बताया था। अब इस पूरे डिजाइन पर राजनीतिक सवाल भी उठने लगे हैं और कांग्रेस ने इसे जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है।

18 करोड़ की लागत, अब तक अधूरा प्रोजेक्ट

मई 2022 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 18 करोड़ रुपये की लागत से बनना था, जिसे 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। यह ब्रिज 648 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है, जिसमें 70 मीटर हिस्सा रेलवे की ज़मीन पर आता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज के ऊपर पहली बार बोले सीएम, कहा- फॉल्ट ठीक होने पर ही करेंगे लोकार्पण

Bhopal, MP

सीएम बोले - दोषियों की होगी पहचान, कार्रवाई तय

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐशबाग ब्रिज की तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है और इसके निर्माण में जिन लोगों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

90 डिग्री मोड़ बना चिंता का विषय

ऐशबाग ब्रिज के एक छोर पर यू-शेप मोड़ और दूसरे छोर पर लगभग 90 डिग्री का टर्न दिया गया है। इस मोड़ को लेकर एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त जांच रिपोर्ट में भी चिंता जाहिर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्रिज पर 30-35 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है

सोशल मीडिया पर ट्रोल और मीम्स की भरमार

इस अनोखी और अप्रत्याशित डिजाइन के चलते ऐशबाग ब्रिज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। यूज़र्स इसे "रेलिंग-क्रैश टेस्टिंग ज़ोन" और "टर्निंग पॉइंट ऑफ इंडिया" जैसे नाम दे रहे हैं। कई मीम्स में इसे रेस ट्रैक की तरह दिखाया गया है, जिसमें तेज़ गति से टर्न लेना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन बताया जा रहा है।

रेलवे और कांग्रेस ने पहले ही जताई थी आपत्ति

जानकारी के मुताबिक, ब्रिज के निर्माण के समय रेलवे विभाग ने भी 90 डिग्री टर्निंग पर आपत्ति जताई थी। लेकिन उस वक्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने भूमि की कमी का हवाला देकर इसे आवश्यक बताया था। अब इस पूरे डिजाइन पर राजनीतिक सवाल भी उठने लगे हैं और कांग्रेस ने इसे जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है।

18 करोड़ की लागत, अब तक अधूरा प्रोजेक्ट

मई 2022 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 18 करोड़ रुपये की लागत से बनना था, जिसे 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। यह ब्रिज 648 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है, जिसमें 70 मीटर हिस्सा रेलवे की ज़मीन पर आता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-said-for-the-first-time-above-90-degree-bridge/article-25628

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.