छत्तीसगढ़: 7 साल की मासूम के अपहरण को 16 दिन, अब भी सुराग से दूर पुलिस; केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिलाया भरोसा

Lormi

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से 7 वर्षीय मासूम बच्ची के रहस्यमयी अपहरण को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इस गंभीर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन पूरी ताकत के साथ जांच कर रहा है और जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा होगा।

 तोखन साहू ने मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा, "हम भी चाहते हैं कि बच्ची सुरक्षित अपने घर लौटे। पुलिस और प्रशासन हर एंगल से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।" बच्ची का पता लगाने के लिए प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी इनाम की घोषणाएं की हैं।

इनाम की घोषणा

मासूम बच्ची लाली की जानकारी देने वाले को प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने इनाम की पेशकश की है।

  • मुंगेली एसपी ने 10 हजार रुपये,

  • बिलासपुर रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपये,

  • और लोरमी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
    इस तरह कुल 1 लाख 40 हजार रुपये इनाम रखा गया है।

घटना का विवरण

यह घटना 12 अप्रैल की रात की है। मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मासूम का अपहरण कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन 16 दिन बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और हर संभावित पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

परिजन कर रहे हैं अपील

बच्ची के परिजन बेसब्री से अपनी बेटी की वापसी की राह देख रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़: 7 साल की मासूम के अपहरण को 16 दिन, अब भी सुराग से दूर पुलिस; केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिलाया भरोसा

Lormi

 तोखन साहू ने मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा, "हम भी चाहते हैं कि बच्ची सुरक्षित अपने घर लौटे। पुलिस और प्रशासन हर एंगल से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।" बच्ची का पता लगाने के लिए प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी इनाम की घोषणाएं की हैं।

इनाम की घोषणा

मासूम बच्ची लाली की जानकारी देने वाले को प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने इनाम की पेशकश की है।

  • मुंगेली एसपी ने 10 हजार रुपये,

  • बिलासपुर रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपये,

  • और लोरमी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
    इस तरह कुल 1 लाख 40 हजार रुपये इनाम रखा गया है।

घटना का विवरण

यह घटना 12 अप्रैल की रात की है। मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मासूम का अपहरण कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन 16 दिन बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और हर संभावित पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

परिजन कर रहे हैं अपील

बच्ची के परिजन बेसब्री से अपनी बेटी की वापसी की राह देख रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-7-year-old-innocent-kidnapping-was-still-given-by/article-18804

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.