खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Jagran Desk

बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

 निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल, आउटडोर और इंडोर स्टेडियम समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने 4 मई को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह की रिहर्सल में भाग ले रहे खिलाड़ियों और कलाकारों के अभ्यास को भी करीब से देखा।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया, जिसे 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे मेहनत कर तैयार किया है। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मधुबनी की प्रसिद्ध पद्मश्री बाऊआ देवी को इस उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

इसके साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा प्रस्तुत सिंगिंग बॉल प्रदर्शन के लिए मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच शहरों — पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय — में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 8500 खिलाड़ी, 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण के दौरान उनके प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण समेत अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Jagran Desk

 निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल, आउटडोर और इंडोर स्टेडियम समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने 4 मई को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह की रिहर्सल में भाग ले रहे खिलाड़ियों और कलाकारों के अभ्यास को भी करीब से देखा।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया, जिसे 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे मेहनत कर तैयार किया है। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मधुबनी की प्रसिद्ध पद्मश्री बाऊआ देवी को इस उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

इसके साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा प्रस्तुत सिंगिंग बॉल प्रदर्शन के लिए मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच शहरों — पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय — में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 8500 खिलाड़ी, 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण के दौरान उनके प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण समेत अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/680e0eb8dad44/article-18795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.