रायगढ़ में सड़क हादसों ने ली तीन युवाओं की जान

Raigarh

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का दर्दनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं के एक दिन पहले ही इलाके में हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था।

 पहली घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तपन ढाबा के पास की है। यहां खड़गांव निवासी नवरत्न राठिया (30 वर्ष) और बायसी गांव के कमलेश राठिया (17 वर्ष) बाइक से धरमजयगढ़ से खरसिया रोड की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना पुसौर थाना क्षेत्र में हुई। घुरनपाली निवासी कलशराम यादव (31 वर्ष) अपनी बाइक से सराईपाली रेंगाली (ओडिशा) स्थित ससुराल जा रहे थे। बाघाडोला उद्यान के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। हादसे में कलशराम को सिर और कमर पर गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कलशराम के भाई कैलाश यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि किसी अज्ञात बाइक चालक ने सामने से टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

हादसों की इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट के महत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में सड़क हादसों ने ली तीन युवाओं की जान

Raigarh

 पहली घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तपन ढाबा के पास की है। यहां खड़गांव निवासी नवरत्न राठिया (30 वर्ष) और बायसी गांव के कमलेश राठिया (17 वर्ष) बाइक से धरमजयगढ़ से खरसिया रोड की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना पुसौर थाना क्षेत्र में हुई। घुरनपाली निवासी कलशराम यादव (31 वर्ष) अपनी बाइक से सराईपाली रेंगाली (ओडिशा) स्थित ससुराल जा रहे थे। बाघाडोला उद्यान के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। हादसे में कलशराम को सिर और कमर पर गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कलशराम के भाई कैलाश यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि किसी अज्ञात बाइक चालक ने सामने से टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

हादसों की इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट के महत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/road-accidents-killed-three-youths-in-raigad/article-18800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.