विमेंस ट्राई सीरीज: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया, प्रतिका रावल की फिफ्टी और स्नेह राणा के 3 विकेट

Sports

श्रीलंका में चल रही विमेंस वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी। बारिश से प्रभावित 39-39 ओवर के मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे, जिसे भारत ने महज 29.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 टीम इंडिया की ओर से स्नेह राणा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 8 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, दीप्ति शर्मा और डेब्यू कर रही एन चरणी ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 43 और हरलीन देओल ने 48 रन का अहम योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से एकमात्र विकेट इनोका रणवीरा ने हासिल किया।

श्रीलंका की कमजोर शुरुआत

श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही। 23 रन के स्कोर पर कप्तान चमारी अथापथु सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि, हासिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। बाद में अनुष्का संजीवनी और अचिनी कुलसुरिया ने आठवें विकेट के लिए 32 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

बारिश बनी बाधा

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते करीब 3 घंटे की देरी से शुरू हो सका। इसी कारण मैच को 50-50 ओवर से घटाकर 39-39 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ।

तीन महीने बाद भारतीय टीम की वापसी

भारतीय महिला टीम ने लगभग तीन महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। इससे पहले टीम ने 15 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। यह ट्राई सीरीज भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के लिए सितंबर-अक्टूबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा है।

टीम इंडिया के लिए चुनौती और मौका

अगले पांच महीने भारतीय महिला टीम के लिए टीम संतुलन बनाने का सुनहरा मौका हैं। हालांकि, रेणुका सिंह, तीतस साधु और पूजा वस्त्रकार जैसी तेज गेंदबाजों के चोटिल होने से पेस अटैक कमजोर हुआ है। ऐसे में नए खिलाड़ियों जैसे काशवी गौतम, एन चरणी और शुचि उपाध्याय के पास खुद को साबित करने का बड़ा अवसर रहेगा।

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति

ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में 2-0 से हार मिली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका इस साल की अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। टीम ने पिछला मुकाबला दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। नए कोच मंडला माशिम्बी के नेतृत्व में अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

विमेंस ट्राई सीरीज: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया, प्रतिका रावल की फिफ्टी और स्नेह राणा के 3 विकेट

Sports

 टीम इंडिया की ओर से स्नेह राणा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 8 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, दीप्ति शर्मा और डेब्यू कर रही एन चरणी ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 43 और हरलीन देओल ने 48 रन का अहम योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से एकमात्र विकेट इनोका रणवीरा ने हासिल किया।

श्रीलंका की कमजोर शुरुआत

श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही। 23 रन के स्कोर पर कप्तान चमारी अथापथु सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि, हासिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। बाद में अनुष्का संजीवनी और अचिनी कुलसुरिया ने आठवें विकेट के लिए 32 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

बारिश बनी बाधा

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते करीब 3 घंटे की देरी से शुरू हो सका। इसी कारण मैच को 50-50 ओवर से घटाकर 39-39 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ।

तीन महीने बाद भारतीय टीम की वापसी

भारतीय महिला टीम ने लगभग तीन महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। इससे पहले टीम ने 15 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। यह ट्राई सीरीज भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के लिए सितंबर-अक्टूबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा है।

टीम इंडिया के लिए चुनौती और मौका

अगले पांच महीने भारतीय महिला टीम के लिए टीम संतुलन बनाने का सुनहरा मौका हैं। हालांकि, रेणुका सिंह, तीतस साधु और पूजा वस्त्रकार जैसी तेज गेंदबाजों के चोटिल होने से पेस अटैक कमजोर हुआ है। ऐसे में नए खिलाड़ियों जैसे काशवी गौतम, एन चरणी और शुचि उपाध्याय के पास खुद को साबित करने का बड़ा अवसर रहेगा।

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति

ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में 2-0 से हार मिली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका इस साल की अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। टीम ने पिछला मुकाबला दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। नए कोच मंडला माशिम्बी के नेतृत्व में अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/womens-tri-series-india-defeated-sri-lanka-by-9-wickets/article-18806

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.