सैलाब से डूबा गुना: बारिश बनी त्रासदी, डूबे घर-उजड़े सपने, हालात संभालने उतरी सेना

Guna, MP

गुना जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक हुई लगातार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया।

 भगत सिंह कॉलोनी, नानाखेड़ी, पुरानी छावनी, राधा कॉलोनी से लेकर कई क्षेत्रों में एक-एक मंजिल तक पानी भर गया। कलोरा डेम की वेस्ट बीयर के टूट जाने से हालात और भयावह हो गए। प्रशासन को सेना और एनडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। डरे-सहमे लोग रात भर अपने घरों में दहशत के साए में रहे।

अब तक जिले में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक युवक अब भी लापता है। बारिश के पानी ने शहर की सड़कों को उखाड़ दिया, दुकानों का सामान बह गया और सैकड़ों लोग अपने आशियानों से बेघर हो गए।

नानाखेड़ी मंडी में पानी ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को तबाह कर दिया—टीवी, फ्रिज, एसी पानी में बह गए। वहीं एटीएम मशीनों में फंसा लाखों रुपयों का कैश भी नुकसान की भेंट चढ़ गया। हाट रोड और खटीक मोहल्ले जैसे व्यावसायिक इलाके बर्बादी की तस्वीर बन गए हैं।

बमोरी क्षेत्र में कलोरा डेम के टूटने की आशंका के चलते सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। 11 गांवों में हाई अलर्ट जारी कर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। बांध की दीवार 10 फीट तक टूट गई है और पानी तेज बहाव के साथ निचले इलाकों में घुस चुका है।

कई स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को उत्कृष्ट विद्यालय और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जिले के गांवों में हालात और भी गंभीर हैं, जहां बाढ़ ने खेत, घर और सड़क सबकुछ निगल लिया है। कलोरा, बमोरी क्षेत्र में सेना के दो कैंप बनाए गए हैं ताकि राहत कार्यों को तेज किया जा सके।

बारिश की मार से जिले में अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। गोपालपुरा तालाब के पास सीताराम पाल पानी के बहाव में बह गए। कर्नलगंज क्षेत्र में दो मंजिला मकान गिरने से शरीफ खान की मौत हो गई, जबकि बांसखेड़ी में कर्मचारी लक्ष्मीनारायण कोरी की लाश बुधवार को बीज निगम खेत में मिली। एक अन्य युवक बबलू कुशवाह अभी भी लापता है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन जिलों के कलेक्टरों से वर्चुअल बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में सुरक्षा, भोजन, पानी और इलाज की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। सिंधिया ने कहा, "इस आपदा की घड़ी में मैं सांसद नहीं, एक परिजन के रूप में हर क्षण आपके साथ हूं।"

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सैलाब से डूबा गुना: बारिश बनी त्रासदी, डूबे घर-उजड़े सपने, हालात संभालने उतरी सेना

Guna, MP

 भगत सिंह कॉलोनी, नानाखेड़ी, पुरानी छावनी, राधा कॉलोनी से लेकर कई क्षेत्रों में एक-एक मंजिल तक पानी भर गया। कलोरा डेम की वेस्ट बीयर के टूट जाने से हालात और भयावह हो गए। प्रशासन को सेना और एनडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। डरे-सहमे लोग रात भर अपने घरों में दहशत के साए में रहे।

अब तक जिले में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक युवक अब भी लापता है। बारिश के पानी ने शहर की सड़कों को उखाड़ दिया, दुकानों का सामान बह गया और सैकड़ों लोग अपने आशियानों से बेघर हो गए।

नानाखेड़ी मंडी में पानी ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को तबाह कर दिया—टीवी, फ्रिज, एसी पानी में बह गए। वहीं एटीएम मशीनों में फंसा लाखों रुपयों का कैश भी नुकसान की भेंट चढ़ गया। हाट रोड और खटीक मोहल्ले जैसे व्यावसायिक इलाके बर्बादी की तस्वीर बन गए हैं।

बमोरी क्षेत्र में कलोरा डेम के टूटने की आशंका के चलते सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। 11 गांवों में हाई अलर्ट जारी कर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। बांध की दीवार 10 फीट तक टूट गई है और पानी तेज बहाव के साथ निचले इलाकों में घुस चुका है।

कई स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को उत्कृष्ट विद्यालय और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जिले के गांवों में हालात और भी गंभीर हैं, जहां बाढ़ ने खेत, घर और सड़क सबकुछ निगल लिया है। कलोरा, बमोरी क्षेत्र में सेना के दो कैंप बनाए गए हैं ताकि राहत कार्यों को तेज किया जा सके।

बारिश की मार से जिले में अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। गोपालपुरा तालाब के पास सीताराम पाल पानी के बहाव में बह गए। कर्नलगंज क्षेत्र में दो मंजिला मकान गिरने से शरीफ खान की मौत हो गई, जबकि बांसखेड़ी में कर्मचारी लक्ष्मीनारायण कोरी की लाश बुधवार को बीज निगम खेत में मिली। एक अन्य युवक बबलू कुशवाह अभी भी लापता है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन जिलों के कलेक्टरों से वर्चुअल बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में सुरक्षा, भोजन, पानी और इलाज की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। सिंधिया ने कहा, "इस आपदा की घड़ी में मैं सांसद नहीं, एक परिजन के रूप में हर क्षण आपके साथ हूं।"

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/army-came-to-the-army-to-handle-the-tragedy-in/article-29310

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.