छत्तीसगढ़ में घर के अंदर मिला नागों का साम्राज्य: नाग-नागिन और 35 सांपों का रेस्क्यू

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले से सटे आरंग क्षेत्र के देवरी गांव में एक घर के अंदर से नागों का पूरा परिवार मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घर के फर्श के नीचे नाग-नागिन और करीब 35 छोटे-छोटे सांपों ने डेरा डाल रखा था। यह दृश्य देख कर न केवल घरवालों बल्कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सांप निकलने की शुरुआत, फिर सामने आया नागलोक

गांव देवरी निवासी इंद्रकुमार साहू अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन बिता रहे थे, जब कुछ दिन पहले उनके घर में दो छोटे सांप दिखाई दिए। उन्हें सामान्य मानकर बाहर निकाल दिया गया, लेकिन अगले दिन फिर वही स्थिति बनी। उन्होंने गांव के एक सपेरे को बुलाया और घर के कमरों में टाइल्स ठोककर जांच की गई।

एक स्थान पर खालीपन महसूस होने पर जैसे ही टाइल्स हटाकर फर्श की खुदाई की गई, वहां का नज़ारा चौंका देने वाला था। अंदर नाग और नागिन के साथ लगभग 35 सांपों का झुंड मौजूद था। दो कमरों की फर्श के नीचे बने गड्ढों में यह पूरा सांप परिवार रह रहा था।

112 डायल कर बुलाई गई पुलिस, सांपों का रेस्क्यू

परिवार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरंग थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू विशेषज्ञों की मदद से सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू अभियान में पूरे गांव के लोग मौजूद रहे।

बरसात में बढ़ जाती है ऐसी घटनाएं

जानकारों के अनुसार, मानसून में नमी और गर्मी से बचने के लिए सांप अक्सर घरों के नीचे, गड्ढों और टाइल्स के अंदर शरण ले लेते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये तो नागलोक है!

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस दृश्य को देखकर ‘नागलोक’ की कल्पना साकार होते देख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक दर्जनों सांप टाइल्स के नीचे से बाहर निकलते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में घर के अंदर मिला नागों का साम्राज्य: नाग-नागिन और 35 सांपों का रेस्क्यू

Raipur, CG

सांप निकलने की शुरुआत, फिर सामने आया नागलोक

गांव देवरी निवासी इंद्रकुमार साहू अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन बिता रहे थे, जब कुछ दिन पहले उनके घर में दो छोटे सांप दिखाई दिए। उन्हें सामान्य मानकर बाहर निकाल दिया गया, लेकिन अगले दिन फिर वही स्थिति बनी। उन्होंने गांव के एक सपेरे को बुलाया और घर के कमरों में टाइल्स ठोककर जांच की गई।

एक स्थान पर खालीपन महसूस होने पर जैसे ही टाइल्स हटाकर फर्श की खुदाई की गई, वहां का नज़ारा चौंका देने वाला था। अंदर नाग और नागिन के साथ लगभग 35 सांपों का झुंड मौजूद था। दो कमरों की फर्श के नीचे बने गड्ढों में यह पूरा सांप परिवार रह रहा था।

112 डायल कर बुलाई गई पुलिस, सांपों का रेस्क्यू

परिवार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरंग थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू विशेषज्ञों की मदद से सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू अभियान में पूरे गांव के लोग मौजूद रहे।

बरसात में बढ़ जाती है ऐसी घटनाएं

जानकारों के अनुसार, मानसून में नमी और गर्मी से बचने के लिए सांप अक्सर घरों के नीचे, गड्ढों और टाइल्स के अंदर शरण ले लेते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये तो नागलोक है!

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस दृश्य को देखकर ‘नागलोक’ की कल्पना साकार होते देख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक दर्जनों सांप टाइल्स के नीचे से बाहर निकलते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nag-nagin-the-empire-of-serpents-found-indoors-in-chhattisgarh-and/article-25798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.