महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की तबीयत बिगड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 खेलना संदिग्ध

Sports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले ही झटका लग सकता है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की तबीयत खराब हो गई है, जिससे वह शनिवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं ले सकतीं।

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में 5 मैचों की T20I सीरीज खेलने पहुंची है और 28 जून से सीरीज का आगाज़ होना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आईं हरमनप्रीत

मैच से एक दिन पहले यानी 27 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें हरमनप्रीत कौर को शामिल होना था। लेकिन उनकी जगह टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना सामने आईं और उन्होंने बताया,

“हरमनप्रीत की तबीयत कुछ ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह आई हूं। उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर टीम के साथ मैदान पर उतरेंगी।”

अब तक नहीं खेला इस साल कोई T20I

गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर ने साल 2025 में अभी तक एक भी T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसे में इंग्लैंड दौरा उनके लिए भी अहम साबित हो सकता है।

पिछले साल 15 टी20 मैचों में उन्होंने 43.77 की औसत से 394 रन बनाए थे और टीम को कई अहम मुकाबले जिताए थे।

टीम इंडिया ने की पूरी तैयारी

स्मृति मंधाना ने यह भी बताया कि भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए 25 दिवसीय विशेष कैंप बेंगलुरु में लगाया था। इसके अलावा अभ्यास मैचों से खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में मदद मिली है।

टीम इंडिया इस सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी, जिसके बाद सभी की नजरें 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप पर रहेंगी।

नए खिलाड़ियों को मौका

इस दौरे में कुछ युवा और नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जो पहली बार इंग्लैंड की पिचों पर खेलेंगे। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर यह युवा ब्रिगेड भारत की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने का मौका भी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की तबीयत बिगड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 खेलना संदिग्ध

Sports

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में 5 मैचों की T20I सीरीज खेलने पहुंची है और 28 जून से सीरीज का आगाज़ होना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आईं हरमनप्रीत

मैच से एक दिन पहले यानी 27 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें हरमनप्रीत कौर को शामिल होना था। लेकिन उनकी जगह टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना सामने आईं और उन्होंने बताया,

“हरमनप्रीत की तबीयत कुछ ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह आई हूं। उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर टीम के साथ मैदान पर उतरेंगी।”

अब तक नहीं खेला इस साल कोई T20I

गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर ने साल 2025 में अभी तक एक भी T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसे में इंग्लैंड दौरा उनके लिए भी अहम साबित हो सकता है।

पिछले साल 15 टी20 मैचों में उन्होंने 43.77 की औसत से 394 रन बनाए थे और टीम को कई अहम मुकाबले जिताए थे।

टीम इंडिया ने की पूरी तैयारी

स्मृति मंधाना ने यह भी बताया कि भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए 25 दिवसीय विशेष कैंप बेंगलुरु में लगाया था। इसके अलावा अभ्यास मैचों से खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में मदद मिली है।

टीम इंडिया इस सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी, जिसके बाद सभी की नजरें 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप पर रहेंगी।

नए खिलाड़ियों को मौका

इस दौरे में कुछ युवा और नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जो पहली बार इंग्लैंड की पिचों पर खेलेंगे। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर यह युवा ब्रिगेड भारत की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने का मौका भी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/womens-team-captain-harmanpreet-kaurs-health-deteriorated-playing-first-t20/article-25792

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.