हैजा का कहर: दूषित पानी से फैली बीमारी, दो की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

गुना, बमोरी।

जिले की मुहाल कॉलोनी में दूषित पेयजल से हैजा जैसी बीमारी फैलने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों का आरोप है कि गांव की टंकी से गंदा पानी आ रहा था, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने अनदेखी की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में चिकित्सा शिविर के साथ पानी के सैंपल लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में गांव की टंकी का दूषित पानी ही बीमारी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, बीते पांच-छह दिनों से हैजा के लक्षण दिखने लगे थे, लेकिन बुधवार शाम को अचानक हालात बिगड़ गए। गांव की महिला उर्मिला बाई की मौत की पुष्टि परिजनों ने की है, वहीं कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग की भी मौत हुई थी। गांव के ही गौरव जाटव और विनोद सहरिया ने बताया कि गांव के सभी लोग सरकारी पानी की टंकी से ही पानी पीते हैं। "पिछले कुछ दिनों से पानी में बदबू और गंदगी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कल शाम से ही दर्जनों लोग बीमार हो गए।"

स्वास्थ्य विभाग ने बताई 'सामान्य मौत'

मामले पर स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया सवालों के घेरे में है। प्रभारी सीएमएचओ आर.आर. माथुर ने कहा, "गांव में हमारी टीम मौजूद है। स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। जो मौतें हुई हैं, वे सामान्य हैं।" हालांकि, स्थानीय लोगों की मानें तो प्रशासन की लापरवाही ने हालात को बिगाड़ा।

प्रशासन ने किया वैकल्पिक जल आपूर्ति और निगरानी की व्यवस्था

प्रशासन ने फिलहाल गांव में वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है और ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान भी शुरू किया गया है। स्वास्थ्य अमला लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पेयजल की गुणवत्ता को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद ये हालात नहीं बनते। अब जबकि गांव में दो मौतें हो चुकी हैं और दर्जनों लोग बीमार हैं, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया है।

....................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

हैजा का कहर: दूषित पानी से फैली बीमारी, दो की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

गुना, बमोरी।

जिले की मुहाल कॉलोनी में दूषित पेयजल से हैजा जैसी बीमारी फैलने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों का आरोप है कि गांव की टंकी से गंदा पानी आ रहा था, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने अनदेखी की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में चिकित्सा शिविर के साथ पानी के सैंपल लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में गांव की टंकी का दूषित पानी ही बीमारी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, बीते पांच-छह दिनों से हैजा के लक्षण दिखने लगे थे, लेकिन बुधवार शाम को अचानक हालात बिगड़ गए। गांव की महिला उर्मिला बाई की मौत की पुष्टि परिजनों ने की है, वहीं कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग की भी मौत हुई थी। गांव के ही गौरव जाटव और विनोद सहरिया ने बताया कि गांव के सभी लोग सरकारी पानी की टंकी से ही पानी पीते हैं। "पिछले कुछ दिनों से पानी में बदबू और गंदगी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कल शाम से ही दर्जनों लोग बीमार हो गए।"

स्वास्थ्य विभाग ने बताई 'सामान्य मौत'

मामले पर स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया सवालों के घेरे में है। प्रभारी सीएमएचओ आर.आर. माथुर ने कहा, "गांव में हमारी टीम मौजूद है। स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। जो मौतें हुई हैं, वे सामान्य हैं।" हालांकि, स्थानीय लोगों की मानें तो प्रशासन की लापरवाही ने हालात को बिगाड़ा।

प्रशासन ने किया वैकल्पिक जल आपूर्ति और निगरानी की व्यवस्था

प्रशासन ने फिलहाल गांव में वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है और ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान भी शुरू किया गया है। स्वास्थ्य अमला लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पेयजल की गुणवत्ता को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद ये हालात नहीं बनते। अब जबकि गांव में दो मौतें हो चुकी हैं और दर्जनों लोग बीमार हैं, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया है।

....................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/disease-of-cholera-havoc-with-contaminated-water-two-died-in/article-25809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.