सीधी में भालू ने किया ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत, पांच घायल; ग्रामीणों ने भालू को मार गिराया

Sidhi, MP

मध्यप्रदेश के सीधी जिले स्थित संजय टाइगर रिजर्व के बस्तुआ रेंज में सोमवार सुबह एक भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

यह घटना सुबह करीब 5 बजे उस वक्त हुई जब ग्रामीण अपनी भैंसें चराने के लिए जंगल में पहुंचे थे।

मृतकों की पहचान बब्बू यादव और दीनबंधु साहू के रूप में हुई है। घायलों में मनीष, संतोष, तेजस्वी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

भालू के हमले में एक भैंस भी घायल हो गई। जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मुकाबला किया और अंततः भालू को भी मार गिराया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

थाना मड़वास प्रभारी भूपेश बैस ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। विभाग ने लोगों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका वन्यजीवों की सक्रियता वाला है, इसलिए ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यह घटना फिर एक बार मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में भालू ने किया ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत, पांच घायल; ग्रामीणों ने भालू को मार गिराया

Sidhi, MP

यह घटना सुबह करीब 5 बजे उस वक्त हुई जब ग्रामीण अपनी भैंसें चराने के लिए जंगल में पहुंचे थे।

मृतकों की पहचान बब्बू यादव और दीनबंधु साहू के रूप में हुई है। घायलों में मनीष, संतोष, तेजस्वी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

भालू के हमले में एक भैंस भी घायल हो गई। जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मुकाबला किया और अंततः भालू को भी मार गिराया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

थाना मड़वास प्रभारी भूपेश बैस ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। विभाग ने लोगों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका वन्यजीवों की सक्रियता वाला है, इसलिए ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यह घटना फिर एक बार मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bear-attacked-villagers-in-sidhi-two-killed-by-five-injured/article-26771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.