भोपाल के ऑटो ड्राइवर ने दी नई जिंदगी: तीन लोगों को अंगदान से मिला जीवन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई विदाई

Bhopal, MP

रविवार तड़के भोपाल एम्स में एक ऐसी कहानी लिखी गई, जिसमें एक युवक की मौत ने तीन लोगों को नई जिंदगी दी।

 37 वर्षीय ऑटो चालक की ब्रेन डेड घोषित होने के बाद परिवार ने उसके दिल और दोनों किडनियां दान करने का फैसला लिया। सुबह चार बजे तीन ऑपरेशन थिएटरों में एक साथ यह भावनात्मक और जटिल प्रक्रिया शुरू हुई।

एक ओटी में डॉक्टरों ने युवक के शरीर से दिल और किडनियां निकालीं, वहीं दूसरे में इन्हीं अंगों से किसी की धड़कन और किसी की उम्मीद फिर से चल पड़ी। अब उसी युवक का दिल 40 वर्षीय महिला के सीने में धड़क रहा है, जबकि दोनों किडनियां अलग-अलग मरीजों को नई जिंदगी दे रही हैं। एक किडनी एम्स में प्रत्यारोपित हुई और दूसरी को बंसल अस्पताल भेजा गया, जिसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

भाई बोला – "भाई नहीं बचा, पर तीन जिंदगी बचा गया"

अंगदाता के भाई भारत पाटिल ने बताया, “भाई नींद में बिस्तर से गिर गया था, सिर पर गहरी चोट लगी। डॉक्टरों ने इलाज के बाद ब्रेन डेड घोषित किया। हमने सोचा, वो भले लौट नहीं सकता, पर उसकी धड़कन किसी और के जीवन में धड़कती रहे।”
भारत ने सरकार से मदद की उम्मीद जताई है क्योंकि मृतक के पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं।

अंगदाता को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

एम्स में अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंगदाता को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

एम्स में पहली बार एक साथ हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट

एक ही दिन में एम्स भोपाल के दो ऑपरेशन थिएटरों में हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट की दो बड़ी सर्जरी हुईं। जिन मरीजों को ये अंग मिले, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। राज्य सरकार ने हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए मरीज को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है।

कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित हुआ ब्रेन डेड

डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम ने करीब छह घंटे के अंतराल पर दो बार जांच की। सभी रिफ्लेक्स अनुपस्थित पाए गए और एपनिया टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को शनिवार देर शाम ब्रेन डेड घोषित किया गया।

एम्स प्रशासन ने कहा – सरकार की संवेदनशील पहल

एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के अनुसार प्रत्येक अंगदाता को गार्ड ऑफ ऑनर और जरूरतमंद परिवार को सहायता प्रदान की जा रही है। “यह ट्रांसप्लांट पूरी तरह सफल रहा,” उन्होंने कहा।

भोपाल में अंगदान की रफ्तार बढ़ी, पर देश में अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी

एम्स और हमीदिया जैसे सरकारी अस्पतालों में पिछले वर्ष 21 किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं, जिनमें से 3 ब्रेन डेड डोनर से हुए। वहीं, निजी क्षेत्र में बंसल अस्पताल अब तक 400 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट कर चुका है।
हालांकि, अंगदान के मामले में मध्यप्रदेश अभी भी शुरुआती दौर में है। SOTTO की कंवीनर डॉ. कविता कुमार का कहना है, “लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तो अंगदान का ग्राफ अपने आप ऊपर जाएगा। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।”

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopals-auto-driver-gave-new-life-to-three-people-through/article-36377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.