देवास की इंटरनेशनल मार्शल आर्ट प्लेयर रोहिणी कलम ने की आत्महत्या

Dewas, MP

मध्यप्रदेश के देवास से खेल जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु खिलाड़ी और एशियाई कांस्य पदक विजेता रोहिणी कलम (35) ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वह अर्जुन नगर राधागंज स्थित अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं।

 घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी छोटी बहन रोशनी कलम ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा। बहन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और रोहिणी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार उस वक्त घर पर नहीं था

घटना के समय रोहिणी की मां एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई थीं, जबकि पिता भी किसी कार्य से घर से बाहर थे। बताया जा रहा है कि रोहिणी शनिवार को ही अपने कार्यस्थल आष्टा से देवास लौटी थीं। वह एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं।

खेल जीवन में हासिल की थी बड़ी पहचान

रोहिणी कलम ने वर्ष 2007 में अपने खेल करियर की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) से जुड़ी थीं। उन्होंने पिछले वर्ष अबू धाबी में आयोजित एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा, वह भारतीय जुजुत्सु संघ की महासचिव के पद पर भी कार्यरत थीं।

खेल जगत में शोक की लहर

रोहिणी की अचानक मौत की खबर से देवास और मध्यप्रदेश के खेल समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इसे खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dewas-international-martial-arts-player-rohini-kalam-commits-suicide/article-36381

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.