मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच का जीवंत उदाहरण बना मनासा का सांदीपनि विद्यालय

Bhopal, MP

शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का अनोखा संगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अवधारणा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालय आज मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श बन चुका है। भगवान श्रीकृष्ण के गुरु आचार्य सांदीपनि के नाम पर स्थापित यह विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

नीमच जिले के मनासा स्थित यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का भी केंद्र बन गया है। यहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, पारंपरिक मूल्य और जीवनोपयोगी अनुशासन सिखाया जाता है।

संस्कार और अनुशासन का पाठ

विद्यालय में विद्यार्थियों को घर से निकलते समय माता-पिता व बड़ों के चरण स्पर्श करना, विद्यालय पहुंचने पर दहलीज और गुरुजनों को नमन करना सिखाया जाता है।
प्रार्थना सभा, भोजन व्यवस्था और कक्षा अनुशासन जैसी दैनिक गतिविधियों में भारतीय संस्कारों का समावेश इसे विशिष्ट बनाता है।

बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम पर कक्षा का नामकरण किया जाता है, जिससे अन्य छात्र प्रेरित हों।

“एक दिन का प्राचार्य” और डिजिटल शिक्षा

विद्यालय में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को “एक दिन का प्राचार्य” बनने का अवसर दिया जाता है। इससे उनमें नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ और डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाया गया है।

आधुनिक भवन और तकनीकी सुविधाएँ

चार मंज़िला भव्य भवन में सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ पेयजल, खेल मैदान, हरित परिसर और छात्रावास जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
विद्यालय की 17 निशुल्क बसें 1,220 विद्यार्थियों को दूरस्थ क्षेत्रों से लाती हैं — प्रत्येक बस में पुरुष चालक और महिला कंडक्टर की नियुक्ति की गई है।

विषय विशेषज्ञ शिक्षक और प्रयोगशालाएँ

विद्यालय में 56 अनुभवी शिक्षक कार्यरत हैं। स्मार्ट बोर्ड, लैब और प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाती है।
यहाँ आईटी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की उन्नत प्रयोगशालाएँ हैं।
छात्र रोबोटिक्स, पीसीबी डिजाइनिंग और माइक्रोप्रोसेसिंग जैसे प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं।

पुस्तकालय और छात्रावास सुविधाएँ

विद्यालय का पुस्तकालय 100 विद्यार्थियों की क्षमता वाला है, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं व प्रेरक साहित्य की समृद्ध सामग्री उपलब्ध है।
बालक और बालिका दोनों के लिए 100 सीटर छात्रावास हैं, जिनमें अनुशासन, योग और संस्कारिक गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाता है।

सांदीपनि विद्यालय आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उस दृष्टि का प्रतीक बन गया है, जिसमें भारतीय संस्कारों और आधुनिक तकनीकी शिक्षा का सुंदर संगम दिखाई देता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच का जीवंत उदाहरण बना मनासा का सांदीपनि विद्यालय

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अवधारणा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालय आज मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श बन चुका है। भगवान श्रीकृष्ण के गुरु आचार्य सांदीपनि के नाम पर स्थापित यह विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

नीमच जिले के मनासा स्थित यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का भी केंद्र बन गया है। यहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, पारंपरिक मूल्य और जीवनोपयोगी अनुशासन सिखाया जाता है।

संस्कार और अनुशासन का पाठ

विद्यालय में विद्यार्थियों को घर से निकलते समय माता-पिता व बड़ों के चरण स्पर्श करना, विद्यालय पहुंचने पर दहलीज और गुरुजनों को नमन करना सिखाया जाता है।
प्रार्थना सभा, भोजन व्यवस्था और कक्षा अनुशासन जैसी दैनिक गतिविधियों में भारतीय संस्कारों का समावेश इसे विशिष्ट बनाता है।

बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम पर कक्षा का नामकरण किया जाता है, जिससे अन्य छात्र प्रेरित हों।

“एक दिन का प्राचार्य” और डिजिटल शिक्षा

विद्यालय में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को “एक दिन का प्राचार्य” बनने का अवसर दिया जाता है। इससे उनमें नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ और डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाया गया है।

आधुनिक भवन और तकनीकी सुविधाएँ

चार मंज़िला भव्य भवन में सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ पेयजल, खेल मैदान, हरित परिसर और छात्रावास जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
विद्यालय की 17 निशुल्क बसें 1,220 विद्यार्थियों को दूरस्थ क्षेत्रों से लाती हैं — प्रत्येक बस में पुरुष चालक और महिला कंडक्टर की नियुक्ति की गई है।

विषय विशेषज्ञ शिक्षक और प्रयोगशालाएँ

विद्यालय में 56 अनुभवी शिक्षक कार्यरत हैं। स्मार्ट बोर्ड, लैब और प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाती है।
यहाँ आईटी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की उन्नत प्रयोगशालाएँ हैं।
छात्र रोबोटिक्स, पीसीबी डिजाइनिंग और माइक्रोप्रोसेसिंग जैसे प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं।

पुस्तकालय और छात्रावास सुविधाएँ

विद्यालय का पुस्तकालय 100 विद्यार्थियों की क्षमता वाला है, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं व प्रेरक साहित्य की समृद्ध सामग्री उपलब्ध है।
बालक और बालिका दोनों के लिए 100 सीटर छात्रावास हैं, जिनमें अनुशासन, योग और संस्कारिक गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाता है।

सांदीपनि विद्यालय आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उस दृष्टि का प्रतीक बन गया है, जिसमें भारतीय संस्कारों और आधुनिक तकनीकी शिक्षा का सुंदर संगम दिखाई देता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sandipani-vidyalaya-of-manasa-became-a-living-example-of-the/article-36370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.