चक्रवात ‘मोंथा’ का खतरा बढ़ा: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम सक्रिय, भारतीय सेना हाई अलर्ट पर

Digital Desk

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर दो सक्रिय दबाव क्षेत्रों के बनते ही भारतीय सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के भीतर ये सिस्टम मिलकर ‘चक्रवात मोंथा’ का रूप ले सकते हैं। सेना ने इस स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और तटीय राज्यों की सरकारों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि— “हर स्थिति के लिए हमारी टीमें तैयार हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए तटीय इलाकों में विशेष यूनिट्स तैनात की जा रही हैं। सेना पूरी तरह NDMA और राज्य प्रशासन के साथ तालमेल में काम कर रही है।”

आंध्र तट की ओर बढ़ सकता है ‘मोंथा’
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव सोमवार सुबह तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है और 28 अक्टूबर की शाम या रात तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। सिस्टम के धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
इस संभावित चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गोवा, कोंकण, गुजरात और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दबाव तेजी से बढ़ रहा पश्चिम की ओर
बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से लगभग 460 किमी, चेन्नई से 950 किमी, विशाखापत्तनम से 960 किमी और गोपालपुर से 1030 किमी दूर स्थित है। IMD के अनुसार, यह सिस्टम 26 अक्टूबर तक गहरे दबाव, 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

सेना और एजेंसियां अलर्ट पर
भारतीय नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को भी सतर्क किया गया है। सभी तटीय ऑपरेशनल यूनिट्स को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत सामग्री, नावें, हैलीकॉप्टर और संचार व्यवस्था की समीक्षा कर ली गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि “मोंथा” इस साल का अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है, जिसका असर दक्षिण-पूर्व से लेकर पश्चिमी तटीय राज्यों तक महसूस किया जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

चक्रवात ‘मोंथा’ का खतरा बढ़ा: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम सक्रिय, भारतीय सेना हाई अलर्ट पर

Digital Desk

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के भीतर ये सिस्टम मिलकर ‘चक्रवात मोंथा’ का रूप ले सकते हैं। सेना ने इस स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और तटीय राज्यों की सरकारों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि— “हर स्थिति के लिए हमारी टीमें तैयार हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए तटीय इलाकों में विशेष यूनिट्स तैनात की जा रही हैं। सेना पूरी तरह NDMA और राज्य प्रशासन के साथ तालमेल में काम कर रही है।”

आंध्र तट की ओर बढ़ सकता है ‘मोंथा’
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव सोमवार सुबह तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है और 28 अक्टूबर की शाम या रात तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। सिस्टम के धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
इस संभावित चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गोवा, कोंकण, गुजरात और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दबाव तेजी से बढ़ रहा पश्चिम की ओर
बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से लगभग 460 किमी, चेन्नई से 950 किमी, विशाखापत्तनम से 960 किमी और गोपालपुर से 1030 किमी दूर स्थित है। IMD के अनुसार, यह सिस्टम 26 अक्टूबर तक गहरे दबाव, 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

सेना और एजेंसियां अलर्ट पर
भारतीय नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को भी सतर्क किया गया है। सभी तटीय ऑपरेशनल यूनिट्स को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत सामग्री, नावें, हैलीकॉप्टर और संचार व्यवस्था की समीक्षा कर ली गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि “मोंथा” इस साल का अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है, जिसका असर दक्षिण-पूर्व से लेकर पश्चिमी तटीय राज्यों तक महसूस किया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/danger-of-cyclone-montha-increases-system-active-in-bay-of/article-36375

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.