- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अब एक साल में मिलेगी मास्टर डिग्री: माखनलाल यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे AI और साइबर स्टडी कोर्स
अब एक साल में मिलेगी मास्टर डिग्री: माखनलाल यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे AI और साइबर स्टडी कोर्स
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राजधानी भोपाल स्थित समत्व भवन में आयोजित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।
अब विश्वविद्यालय में सिर्फ एक वर्ष में स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) पाठ्यक्रम की पढ़ाई संभव होगी। साथ ही साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों पर आधारित कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
एडवांस मीडिया रिसर्च संस्थान की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय को मीडिया क्षेत्र में एडवांस्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए केंद्रित और समसामयिक पाठ्यक्रम तैयार किए जाएं। डॉ. यादव ने विश्वविद्यालय के रीवा और खंडवा परिसरों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने की कार्ययोजना भी बनाने को कहा।
शुरू होंगे ये एक वर्षीय मास्टर कोर्स
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिन एक वर्षीय पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिली है, उनमें शामिल हैं:
-
एम.ए. (जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग)
-
एम.ए. (मास कम्युनिकेशन)
-
एम.ए. (एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस)
-
एम.एससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
-
एम.ए.सी.ए. (मल्टीमीडिया एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन)
इसके अलावा पीएचडी कार्यक्रमों को भी यूजीसी 2022 अधिनियम के अनुसार अद्यतन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी गई।
रीवा परिसर का सभागार अब ‘लाल बलदेव सिंह सभागार’
बैठक में रीवा परिसर स्थित सभागार का नाम बदलकर ‘लाल बलदेव सिंह सभागार’ करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान उच्चतर वेतनमान देने और फेस डिटेक्शन मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की प्रणाली लागू करने पर भी सहमति बनी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए