हरदा में युवक-युवती का दिनदहाड़े अपहरण, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात; भीम आर्मी नेता का नाम सामने आया

Harda, MP

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छीपानेर रोड पर एक युवक और युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया।

  यह वारदात होटल हवेली के सामने हुई और पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, करीब सवा दस बजे दो अलग-अलग वाहनों में सवार कुछ लोगों ने युवक और युवती को जबरन सड़क से उठाकर गाड़ी में बैठाया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि घटना में महेंद्र काशिव भी शामिल दिखाई दे रहा है, जो खुद को भीम आर्मी का संभागीय अध्यक्ष बताता है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दतिया जिले से भागकर हरदा आए थे और संभवतः लड़की के परिजन ही उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपहरण की इस घटना की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हरदा में युवक-युवती का दिनदहाड़े अपहरण, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात; भीम आर्मी नेता का नाम सामने आया

Harda, MP

  यह वारदात होटल हवेली के सामने हुई और पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, करीब सवा दस बजे दो अलग-अलग वाहनों में सवार कुछ लोगों ने युवक और युवती को जबरन सड़क से उठाकर गाड़ी में बैठाया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि घटना में महेंद्र काशिव भी शामिल दिखाई दे रहा है, जो खुद को भीम आर्मी का संभागीय अध्यक्ष बताता है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दतिया जिले से भागकर हरदा आए थे और संभवतः लड़की के परिजन ही उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपहरण की इस घटना की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/blackmail-continued-to-make-a-rape-video-of-gwalior-student/article-29784

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.