दुबई पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, निवेशकों से करेंगे मुलाकात; ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से होगी शुरुआत

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई को दुबई पहुंच गए हैं। वे यहां 15 जुलाई तक निवेश प्रोत्साहन और प्रवासी भारतीयों से संवाद के लिए विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 उनकी यह विदेश यात्रा 7 दिन की है, जिसके अंतर्गत वे 17 जुलाई को स्पेन में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दुबई में भारत के काउंसिल जनरल सतीश कुमार सिवन ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, रिटेल, वेयरहाउसिंग और सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हो रहा है।

'ब्रांड मध्यप्रदेश' से बढ़ेगा निवेश आकर्षण

डॉ. मोहन यादव की यात्रा की शुरुआत दुबई के होटल अटलांटिस में आयोजित 'ब्रांड मध्यप्रदेश' कार्यक्रम से होगी। इसमें राज्य की आर्थिक प्रगति, निवेश अवसरों और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश की विविध क्षमताओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

लूलू, लैंडमार्क और नकील ग्रुप से निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री दुबई प्रवास के दौरान इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के साथ-साथ लूलू ग्रुप, लैंडमार्क ग्रुप और नकील ग्रुप जैसे अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समूहों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में ईएसडीएम, फार्मा, ग्रीन हाइड्रोजन, टेक्सटाइल और अन्य संभावित क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा की जाएगी।

प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी से सीधा संवाद

डॉ. यादव दुबई में रहने वाले मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी नेटवर्क से संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे उन्हें राज्य में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने वाली नई सरकारी पहलों की जानकारी देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी मप्र की विरासत

मुख्यमंत्री एक विशेष सांस्कृतिक संध्या में भी भाग लेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य, गीत, बटिक प्रिंट जैसे सांस्कृतिक तत्वों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके माध्यम से प्रवासी भारतीयों को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुबई पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, निवेशकों से करेंगे मुलाकात; ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से होगी शुरुआत

Bhopal, MP

 उनकी यह विदेश यात्रा 7 दिन की है, जिसके अंतर्गत वे 17 जुलाई को स्पेन में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दुबई में भारत के काउंसिल जनरल सतीश कुमार सिवन ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, रिटेल, वेयरहाउसिंग और सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हो रहा है।

'ब्रांड मध्यप्रदेश' से बढ़ेगा निवेश आकर्षण

डॉ. मोहन यादव की यात्रा की शुरुआत दुबई के होटल अटलांटिस में आयोजित 'ब्रांड मध्यप्रदेश' कार्यक्रम से होगी। इसमें राज्य की आर्थिक प्रगति, निवेश अवसरों और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश की विविध क्षमताओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

लूलू, लैंडमार्क और नकील ग्रुप से निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री दुबई प्रवास के दौरान इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के साथ-साथ लूलू ग्रुप, लैंडमार्क ग्रुप और नकील ग्रुप जैसे अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समूहों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में ईएसडीएम, फार्मा, ग्रीन हाइड्रोजन, टेक्सटाइल और अन्य संभावित क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा की जाएगी।

प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी से सीधा संवाद

डॉ. यादव दुबई में रहने वाले मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी नेटवर्क से संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे उन्हें राज्य में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने वाली नई सरकारी पहलों की जानकारी देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी मप्र की विरासत

मुख्यमंत्री एक विशेष सांस्कृतिक संध्या में भी भाग लेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य, गीत, बटिक प्रिंट जैसे सांस्कृतिक तत्वों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके माध्यम से प्रवासी भारतीयों को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadav-who-reached-dubai-will-meet-investors/article-27522

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.