मुख्यमंत्री आज देंगे 94 हजार से ज्यादा मेधावी छात्रों को लैपटॉप की सौगात, खातों में पहुंचेगी ₹25-25 हजार की राशि

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को आज तकनीकी भविष्य की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 4 जुलाई को राज्य के 94,234 मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25-25 हजार की सहायता राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

यह राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जा रही है।

राज्य स्तरीय यह भव्य कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है, जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह भी मौजूद रहेंगे।

75% या उससे अधिक अंक लाने वालों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। योजना के तहत छात्रों को लैपटॉप स्वयं खरीदने की स्वतंत्रता दी गई है और उन्हें ₹25,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

इस वर्ष कुल ₹235.58 करोड़ की राशि 94,234 छात्रों को ट्रांसफर की जा रही है। सरकार इस योजना पर कुल ₹238 करोड़ खर्च कर रही है।

मुख्यमंत्री बोले – यह सम्मान है, मदद नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल को केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाओं के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में लैपटॉप छात्रों के लिए सफलता की कुंजी बन सकता है, और राज्य सरकार चाहती है कि विद्यार्थी अपने भविष्य को मजबूत आधार दें।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा, जहाँ जिला स्तरीय आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। भोपाल के आयोजन में 500 से अधिक छात्र और शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे।

पिछले साल भी मिला था लाभ

वर्ष 2023-24 में भी सरकार ने 89,710 छात्रों को ₹224.27 करोड़ की राशि दी थी। यह योजना 2009-10 से संचालित है और अब तक करीब 4.32 लाख विद्यार्थियों को ₹1,080 करोड़ से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें देवास, शहडोल, सिवनी, सिंगरौली और ग्वालियर प्रमुख हैं। इन आयोजनों में संबंधित मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री आज देंगे 94 हजार से ज्यादा मेधावी छात्रों को लैपटॉप की सौगात, खातों में पहुंचेगी ₹25-25 हजार की राशि

Bhopal, MP

यह राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जा रही है।

राज्य स्तरीय यह भव्य कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है, जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह भी मौजूद रहेंगे।

75% या उससे अधिक अंक लाने वालों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। योजना के तहत छात्रों को लैपटॉप स्वयं खरीदने की स्वतंत्रता दी गई है और उन्हें ₹25,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

इस वर्ष कुल ₹235.58 करोड़ की राशि 94,234 छात्रों को ट्रांसफर की जा रही है। सरकार इस योजना पर कुल ₹238 करोड़ खर्च कर रही है।

मुख्यमंत्री बोले – यह सम्मान है, मदद नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल को केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाओं के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में लैपटॉप छात्रों के लिए सफलता की कुंजी बन सकता है, और राज्य सरकार चाहती है कि विद्यार्थी अपने भविष्य को मजबूत आधार दें।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा, जहाँ जिला स्तरीय आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। भोपाल के आयोजन में 500 से अधिक छात्र और शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे।

पिछले साल भी मिला था लाभ

वर्ष 2023-24 में भी सरकार ने 89,710 छात्रों को ₹224.27 करोड़ की राशि दी थी। यह योजना 2009-10 से संचालित है और अब तक करीब 4.32 लाख विद्यार्थियों को ₹1,080 करोड़ से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें देवास, शहडोल, सिवनी, सिंगरौली और ग्वालियर प्रमुख हैं। इन आयोजनों में संबंधित मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-will-give-today-more-than-94-thousand-meritorious/article-26446

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.