शाजापुर में मजदूरों का कलेक्टर निवास घेराव: बकाया मजदूरी न मिलने पर जताया विरोध

Shajapur, MP

शाजापुर में सोयाबीन कटाई के लिए उमरिया जिले से आए मजदूरों ने शनिवार को बकाया मजदूरी न मिलने के विरोध में कलेक्टर निवास के बाहर धरना दिया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें कई दिनों तक काम करने के बावजूद पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।

 मजदूरों ने इससे पहले भी कलेक्टर से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को जब मजदूर कलेक्टर निवास पहुंचे, तो उनसे मुलाकात नहीं हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर उनकी शिकायत दर्ज की। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने दोनों समूहों की शिकायत को नोट किया।

दो समूहों के मजदूरों के साथ हुई बेईमानी

उमरिया जिले से आए मजदूरों के दो समूह बेरछा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। पहले समूह में गंगाराम चौहान के साथ 14 मजदूर थे, जिन्हें खेरखेड़ी निवासी अर्जुन के खेत में काम करने के लिए लाया गया। उन्होंने 9 दिनों तक मेहनत की, जिसकी कुल मजदूरी 63 हजार रुपए बनती है। अब तक उन्हें मात्र 6 हजार रुपए दिए गए, जबकि 57 हजार रुपए बकाया हैं। मजदूरों का आरोप है कि खेत मालिक ने शेष राशि देने से इंकार कर दिया और गाली-गलौज की।

दूसरे समूह में केदार ओमकार के 11 रिश्तेदार शामिल थे। इन्हें बिरगोद निवासी किसान देवेंद्र के खेत में सोयाबीन काटने के लिए लाया गया। 10 दिनों तक काम करने के बाद उन्हें केवल 10 हजार रुपए मिले, जबकि 47,850 रुपए की मजदूरी अभी भी बकाया है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि पैसा मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रशासन ने उठाया कदम

शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया कि दोनों मजदूरों और खेत मालिकों को बुलाया गया है। मामला पूरी तरह समझने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों का कहना है कि वे हर साल सोयाबीन कटाई के लिए यहां आते हैं, लेकिन इस बार मेहनत का पूरा भुगतान नहीं मिलना बड़ी समस्या बन गई है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/collector-residence-of-workers-in-shajapur-protested-against-not-getting/article-34698

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.