कांग्रेस ने किया सांकेतिक विरोध, भैंस के आगे बजाई बीन; सीएम मोहन यादव का पलटवार - "कभी भैंस, कभी गिरगिट, मर्यादा भी ज़रूरी"

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधानसभा के बाहर कांग्रेस ने अनूठे ढंग से प्रदर्शन करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई और दो विधायकों को सांकेतिक रूप से भैंस के रूप में प्रस्तुत किया।

इस विरोध का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उजागर करना था।

कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और खाद जैसे जरूरी संसाधन भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही, इसलिए उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा व्यंग्य

विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा, "आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए हैं, कभी गिरगिट लेकर आते हैं।"

सीएम ने आगे कहा कि विपक्ष को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। "आप चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, इस प्रकार का प्रदर्शन लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप नहीं है।"

‘लाड़ली बहना योजना’ पर उठा सवाल

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत कैलेंडर वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि बालाघाट क्षेत्र में वितरण में भारी अनियमितताएं हुई हैं। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब दिया कि 3.61 लाख में से लगभग 1.64 लाख कैलेंडर का वितरण नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़े 16 सवालों के अधूरे जवाब दिए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय होनी चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस ने किया सांकेतिक विरोध, भैंस के आगे बजाई बीन; सीएम मोहन यादव का पलटवार - "कभी भैंस, कभी गिरगिट, मर्यादा भी ज़रूरी"

Bhopal, MP

इस विरोध का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उजागर करना था।

कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और खाद जैसे जरूरी संसाधन भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही, इसलिए उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा व्यंग्य

विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा, "आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए हैं, कभी गिरगिट लेकर आते हैं।"

सीएम ने आगे कहा कि विपक्ष को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। "आप चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, इस प्रकार का प्रदर्शन लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप नहीं है।"

‘लाड़ली बहना योजना’ पर उठा सवाल

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत कैलेंडर वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि बालाघाट क्षेत्र में वितरण में भारी अनियमितताएं हुई हैं। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब दिया कि 3.61 लाख में से लगभग 1.64 लाख कैलेंडर का वितरण नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़े 16 सवालों के अधूरे जवाब दिए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय होनी चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-rang-a-symbolic-protest-in-front-of-the-buffalo/article-29165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.