कॉन्स्टेबल ने ही रच डाली चोरी की साजिश, सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार

Dabra, MP

डबरा पुलिस ने चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक आरक्षक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरक्षक रवि जाटव ने अपने जेल में बंद भाई को छुड़ाने के लिए गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी गई स्कॉर्पियो की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया।

भाई को छुड़ाने की जुगत में बना चोर

ग्वालियर निवासी रवि जाटव, जो वर्तमान में राजगढ़ के कालीपीठ थाने में पदस्थ था, अपने भाई राहुल उर्फ गुठली को जेल से बाहर निकालने के लिए चोरी की योजना में शामिल हुआ। राहुल उज्जैन में लूट के केस में बंद है। रवि के साथी बॉबी का भाई भी उसी केस में जेल में है।

11 जुलाई की रात की तीन वारदातें

गैंग ने 11 जुलाई की रात डबरा की शुगर मिल कॉलोनी से एक स्कॉर्पियो चुराई। साथ ही श्याम विहार कॉलोनी और जंगीपुरा में घरों से नकदी व जेवर चोरी किए। रवि को स्कॉर्पियो चलाने के लिए बुलाया गया, क्योंकि बाकी किसी को ड्राइविंग नहीं आती थी। रवि वेगनआर से पहुंचा और स्कॉर्पियो लेकर गैंग के साथ फरार हो गया।

सीसीटीवी से पकड़ में आया मामला

डबरा टीआई यशवंत गोयल और करहिया टीआई देवेंद्र लोधी की टीम ने ग्वालियर से शिवपुरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो की तस्वीर सामने आई, जिससे रवि की पहचान हो गई। स्कॉर्पियो को पनिहार के जंगल में छोड़कर आरोपी भागे थे।

गैंग के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार

पुलिस ने इस गैंग में शामिल वीरेंद्र, मनोज, अरविंद और एक सर्राफा कारोबारी को भी पकड़ा, जिसने चोरी का सामान खरीदा था। चोरी गई स्कॉर्पियो और जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। एक आरोपी प्रेम सिंह उर्फ बंटी अभी फरार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कॉन्स्टेबल ने ही रच डाली चोरी की साजिश, सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार

Dabra, MP

चोरी गई स्कॉर्पियो की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया।

भाई को छुड़ाने की जुगत में बना चोर

ग्वालियर निवासी रवि जाटव, जो वर्तमान में राजगढ़ के कालीपीठ थाने में पदस्थ था, अपने भाई राहुल उर्फ गुठली को जेल से बाहर निकालने के लिए चोरी की योजना में शामिल हुआ। राहुल उज्जैन में लूट के केस में बंद है। रवि के साथी बॉबी का भाई भी उसी केस में जेल में है।

11 जुलाई की रात की तीन वारदातें

गैंग ने 11 जुलाई की रात डबरा की शुगर मिल कॉलोनी से एक स्कॉर्पियो चुराई। साथ ही श्याम विहार कॉलोनी और जंगीपुरा में घरों से नकदी व जेवर चोरी किए। रवि को स्कॉर्पियो चलाने के लिए बुलाया गया, क्योंकि बाकी किसी को ड्राइविंग नहीं आती थी। रवि वेगनआर से पहुंचा और स्कॉर्पियो लेकर गैंग के साथ फरार हो गया।

सीसीटीवी से पकड़ में आया मामला

डबरा टीआई यशवंत गोयल और करहिया टीआई देवेंद्र लोधी की टीम ने ग्वालियर से शिवपुरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो की तस्वीर सामने आई, जिससे रवि की पहचान हो गई। स्कॉर्पियो को पनिहार के जंगल में छोड़कर आरोपी भागे थे।

गैंग के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार

पुलिस ने इस गैंग में शामिल वीरेंद्र, मनोज, अरविंद और एक सर्राफा कारोबारी को भी पकड़ा, जिसने चोरी का सामान खरीदा था। चोरी गई स्कॉर्पियो और जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। एक आरोपी प्रेम सिंह उर्फ बंटी अभी फरार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/constable-caught-theft-conspiracy-from-government-quarters/article-28532

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.