जशपुर पुलिस ने 51 लाख की अवैध शराब पकड़ी: पंजाब से बिहार जा रही थी 6,588 लीटर शराब, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Jashpur Nagar, CG

जशपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 51 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है।

यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे आगामी चुनावों में खपाने की योजना थी। पुलिस ने ट्रक से 6,588 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस को मिला पुख्ता इनपुट, हाईवे पर पकड़ा गया ट्रक

4 अगस्त की सुबह पुलिस को इनपुट मिला कि UP नंबर का एक संदिग्ध ट्रक (UP12AT1845) शराब से भरा हुआ है और जशपुर होते हुए बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हुई और आगडीह गांव के पास नेशनल हाईवे-43 पर ट्रक को घेर लिया गया।

734 कार्टून शराब के, कोई दस्तावेज नहीं

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 734 कार्टून में भरकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है। चालक से जब दस्तावेज मांगे गए, तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर चिमाराम (26), निवासी बायतु, बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

हर राज्य में बदलते हैं ड्राइवर, सिंडिकेट बेहद संगठित

पूछताछ में चिमाराम ने खुलासा किया कि तस्करी का पूरा नेटवर्क पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ है। एक ट्रक को करीब 2,100 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है, और इस दौरान हर राज्य में ड्राइवर बदला जाता है। हर ड्राइवर को तय लोकेशन तक ट्रक पहुंचाने के 45,000 रुपये दिए जाते हैं।

ड्राइवर को नहीं होती जानकारी, माफिया करता है अनलोड

चिमाराम ने बताया कि ट्रक में क्या लदा है, इसकी जानकारी ड्राइवर को नहीं दी जाती। लोडिंग और अनलोडिंग का काम तस्करी सिंडिकेट से जुड़े लोग करते हैं। ट्रक को सिर्फ एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाना होता है।

5 महीने में दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई

इससे पहले जशपुर पुलिस ने करीब 1.5 करोड़ की शराब जब्त की थी। यह दूसरी सबसे बड़ी जब्ती है, जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस की सतर्कता ने तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जशपुर पुलिस ने 51 लाख की अवैध शराब पकड़ी: पंजाब से बिहार जा रही थी 6,588 लीटर शराब, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Jashpur Nagar, CG

यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे आगामी चुनावों में खपाने की योजना थी। पुलिस ने ट्रक से 6,588 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस को मिला पुख्ता इनपुट, हाईवे पर पकड़ा गया ट्रक

4 अगस्त की सुबह पुलिस को इनपुट मिला कि UP नंबर का एक संदिग्ध ट्रक (UP12AT1845) शराब से भरा हुआ है और जशपुर होते हुए बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हुई और आगडीह गांव के पास नेशनल हाईवे-43 पर ट्रक को घेर लिया गया।

734 कार्टून शराब के, कोई दस्तावेज नहीं

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 734 कार्टून में भरकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है। चालक से जब दस्तावेज मांगे गए, तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर चिमाराम (26), निवासी बायतु, बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

हर राज्य में बदलते हैं ड्राइवर, सिंडिकेट बेहद संगठित

पूछताछ में चिमाराम ने खुलासा किया कि तस्करी का पूरा नेटवर्क पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ है। एक ट्रक को करीब 2,100 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है, और इस दौरान हर राज्य में ड्राइवर बदला जाता है। हर ड्राइवर को तय लोकेशन तक ट्रक पहुंचाने के 45,000 रुपये दिए जाते हैं।

ड्राइवर को नहीं होती जानकारी, माफिया करता है अनलोड

चिमाराम ने बताया कि ट्रक में क्या लदा है, इसकी जानकारी ड्राइवर को नहीं दी जाती। लोडिंग और अनलोडिंग का काम तस्करी सिंडिकेट से जुड़े लोग करते हैं। ट्रक को सिर्फ एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाना होता है।

5 महीने में दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई

इससे पहले जशपुर पुलिस ने करीब 1.5 करोड़ की शराब जब्त की थी। यह दूसरी सबसे बड़ी जब्ती है, जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस की सतर्कता ने तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/jashpur-police-caught-51-lakh-illegal-liquor-going-from-punjab/article-29958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.