गलत इंजेक्शन से महिला ने खोई आंखों की रोशनी: मुरैना में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, क्लिनिक सील, आरोपी गिरफ्तार

Morena, MP

जिले के पोरसा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक महिला की जिंदगी अंधेरे में धकेल दी। 35 वर्षीय मनीषा कुशवाह की आंखों की रोशनी सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि उसे बिना किसी मेडिकल जांच के गलत इंजेक्शन लगा दिया गया।

इस गंभीर मामले में आरोपी डॉक्टर प्रमोद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका क्लिनिक सील कर दिया गया है।

ठंडी खीर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन

11 जुलाई को मनीषा को शरीर में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। वह अपनी मां के साथ पोरसा स्थित डॉक्टर प्रमोद जैन के क्लिनिक पहुंची। बिना किसी परीक्षण के डॉक्टर ने उसे दो गोलियां और दो इंजेक्शन दे दिए। इसके तुरंत बाद मनीषा की हालत और खराब हो गई। डॉक्टर ने इलाज जारी रखने की बजाय उसे घर भेज दिया।

शाम तक आंखों से दिखना बंद हो गया

मनीषा ने बताया कि इंजेक्शन लगने के कुछ घंटों के भीतर ही उसकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजन पहले फिर से उसी डॉक्टर के पास गए, लेकिन उसने मनीषा को ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां इलाज कराया गया, पर कोई सुधार नहीं हुआ।

जनसुनवाई में पहुंची, पुलिस को सुनाई आपबीती

मंगलवार को मनीषा अपने माता-पिता के साथ मुरैना एसपी कार्यालय पहुंची। उसे माता-पिता सहारा देकर लाए क्योंकि अब वह चल-फिर भी नहीं पा रही है। मनीषा ने एसपी समीर सौरभ को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने न सिर्फ पुलिस वाहन से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, बल्कि CMHO को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जांच के लिए बना मेडिकल पैनल, रिपोर्ट का इंतजार

इस प्रकरण में 28 जुलाई को पोरसा थाने में FIR दर्ज की गई थी। जिला प्रशासन ने 5 सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की है, जिसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर शामिल हैं। 1 अगस्त को क्लिनिक सील कर दिया गया। अब जांच रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि मनीषा की आंखों की रोशनी किस दवा या इंजेक्शन के कारण गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गलत इंजेक्शन से महिला ने खोई आंखों की रोशनी: मुरैना में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, क्लिनिक सील, आरोपी गिरफ्तार

Morena, MP

इस गंभीर मामले में आरोपी डॉक्टर प्रमोद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका क्लिनिक सील कर दिया गया है।

ठंडी खीर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन

11 जुलाई को मनीषा को शरीर में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। वह अपनी मां के साथ पोरसा स्थित डॉक्टर प्रमोद जैन के क्लिनिक पहुंची। बिना किसी परीक्षण के डॉक्टर ने उसे दो गोलियां और दो इंजेक्शन दे दिए। इसके तुरंत बाद मनीषा की हालत और खराब हो गई। डॉक्टर ने इलाज जारी रखने की बजाय उसे घर भेज दिया।

शाम तक आंखों से दिखना बंद हो गया

मनीषा ने बताया कि इंजेक्शन लगने के कुछ घंटों के भीतर ही उसकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजन पहले फिर से उसी डॉक्टर के पास गए, लेकिन उसने मनीषा को ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां इलाज कराया गया, पर कोई सुधार नहीं हुआ।

जनसुनवाई में पहुंची, पुलिस को सुनाई आपबीती

मंगलवार को मनीषा अपने माता-पिता के साथ मुरैना एसपी कार्यालय पहुंची। उसे माता-पिता सहारा देकर लाए क्योंकि अब वह चल-फिर भी नहीं पा रही है। मनीषा ने एसपी समीर सौरभ को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने न सिर्फ पुलिस वाहन से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, बल्कि CMHO को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जांच के लिए बना मेडिकल पैनल, रिपोर्ट का इंतजार

इस प्रकरण में 28 जुलाई को पोरसा थाने में FIR दर्ज की गई थी। जिला प्रशासन ने 5 सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की है, जिसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर शामिल हैं। 1 अगस्त को क्लिनिक सील कर दिया गया। अब जांच रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि मनीषा की आंखों की रोशनी किस दवा या इंजेक्शन के कारण गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-lost-their-eyesight-due-to-wrong-injection/article-29950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.