बिलासपुर में कुल्हाड़ी से युवक ने की हत्या: गाली से नाराज़ होकर काटा गला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, CG

जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने गुस्से में आकर पड़ोसी अधेड़ की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

 मृतक ने आरोपी को शराब के नशे में गाली दी थी, जिससे नाराज़ होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाली सुनकर बेकाबू हुआ युवक

घटना ग्राम पहाड़बछाली की है, जहां 65 वर्षीय छेदीलाल यादव, जो खेती-किसानी करता था, इन दिनों पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रह रहा था क्योंकि बारिश के चलते उसके घर की छत टपक रही थी। बीते 4 अगस्त की शाम, छेदीलाल नशे में था और वहीं पर बैठा हुआ था।

इसी दौरान पड़ोसी युवक यशराज भानू उर्फ छोटा (20) वहां पहुंचा और दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान छेदीलाल ने गाली देना शुरू कर दिया, जिससे यशराज बुरी तरह भड़क गया।

कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार

आरोप है कि यशराज ने वहीं रखी हुई एक धारदार कुल्हाड़ी उठाई और छेदीलाल के गले पर जोरदार वार कर दिया। अधेड़ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गांववालों ने दी पुलिस को सूचना

वारदात की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले आरोपी को हिरासत में लिया और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी जेल में

कोटा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में कुल्हाड़ी से युवक ने की हत्या: गाली से नाराज़ होकर काटा गला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, CG

 मृतक ने आरोपी को शराब के नशे में गाली दी थी, जिससे नाराज़ होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाली सुनकर बेकाबू हुआ युवक

घटना ग्राम पहाड़बछाली की है, जहां 65 वर्षीय छेदीलाल यादव, जो खेती-किसानी करता था, इन दिनों पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रह रहा था क्योंकि बारिश के चलते उसके घर की छत टपक रही थी। बीते 4 अगस्त की शाम, छेदीलाल नशे में था और वहीं पर बैठा हुआ था।

इसी दौरान पड़ोसी युवक यशराज भानू उर्फ छोटा (20) वहां पहुंचा और दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान छेदीलाल ने गाली देना शुरू कर दिया, जिससे यशराज बुरी तरह भड़क गया।

कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार

आरोप है कि यशराज ने वहीं रखी हुई एक धारदार कुल्हाड़ी उठाई और छेदीलाल के गले पर जोरदार वार कर दिया। अधेड़ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गांववालों ने दी पुलिस को सूचना

वारदात की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले आरोपी को हिरासत में लिया और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी जेल में

कोटा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-a-youth-killed-by-an-ax-he-was/article-29960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.