शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 308 अंक टूटा, निफ्टी भी 73 अंक फिसला; ऑयल-गैस और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

Business

5 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का माहौल रहा। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 308 अंक टूटकर 80,710 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 73 अंकों की गिरावट के साथ 24,650 पर आकर ठहरा।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई जबकि 14 शेयरों में गिरावट रही। टाइटन, मारुति और ट्रेंट के शेयरों में 2% तक तेजी देखी गई, जबकि अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, इंफोसिस, ICICI बैंक और जोमैटो जैसे दिग्गज शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 बढ़त में और 26 गिरावट में रहे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के ऑयल एंड गैस, फार्मा और FMCG इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया, हालांकि इनमें गिरावट 1% से कम रही। इसके विपरीत, ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में हल्की बढ़त रही।

वैश्विक बाजारों का हाल: एशिया में मिला-जुला कारोबार, अमेरिका में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.64% बढ़कर 40,550 पर, कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़कर 3,198 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% की तेजी के साथ 3,618 पर बंद हुआ। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.68% ऊपर 24,903 पर रहा।

अमेरिकी बाजारों में 4 अगस्त को अच्छी तेजी देखी गई। डाउ जोन्स 1.34% चढ़कर 44,174 पर, नैस्डेक कंपोजिट 1.95% ऊपर 21,054 पर और S&P 500 1.47% बढ़कर 6,330 पर बंद हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 308 अंक टूटा, निफ्टी भी 73 अंक फिसला; ऑयल-गैस और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

Business

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई जबकि 14 शेयरों में गिरावट रही। टाइटन, मारुति और ट्रेंट के शेयरों में 2% तक तेजी देखी गई, जबकि अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, इंफोसिस, ICICI बैंक और जोमैटो जैसे दिग्गज शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 बढ़त में और 26 गिरावट में रहे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के ऑयल एंड गैस, फार्मा और FMCG इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया, हालांकि इनमें गिरावट 1% से कम रही। इसके विपरीत, ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में हल्की बढ़त रही।

वैश्विक बाजारों का हाल: एशिया में मिला-जुला कारोबार, अमेरिका में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.64% बढ़कर 40,550 पर, कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़कर 3,198 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% की तेजी के साथ 3,618 पर बंद हुआ। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.68% ऊपर 24,903 पर रहा।

अमेरिकी बाजारों में 4 अगस्त को अच्छी तेजी देखी गई। डाउ जोन्स 1.34% चढ़कर 44,174 पर, नैस्डेक कंपोजिट 1.95% ऊपर 21,054 पर और S&P 500 1.47% बढ़कर 6,330 पर बंद हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-declines-sensex-308-points-broken-nifty-also-73/article-29912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.