‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर फेल! अजय देवगन की 200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के सीक्वल पर बड़ा अपडेट आया

Bollywood

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के लिए साल 2025 अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। साल की शुरुआत फ्लॉप फिल्म 'आज़ाद' से हुई, फिर 'रेड 2' ने उन्हें थोड़ी राहत दी, लेकिन अब 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रदर्शन ने फिर निराश कर दिया।

1 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 5 दिन में 30 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं किया, जिससे फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा है।

शैतान 2 पर बढ़ी हलचल
उधर, अजय देवगन की 2024 में रिलीज हुई 200 करोड़ क्लब की फिल्म 'शैतान' के सीक्वल को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म में अजय के साथ आर. माधवन और जानकी बोदीवाला जैसे कलाकार थे।

‘शैतान’ असल में 2023 की गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक थी। अब इस फिल्म का दूसरा भाग, ‘वश लेवल 2’, 27 अगस्त को रिलीज हो रहा है। इस बीच बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या अजय देवगन की 'शैतान 2' भी उसी कहानी पर आधारित होगी?

मेकर्स दो प्लान पर कर रहे विचार
रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की अगली हॉरर थ्रिलर के लिए मेकर्स दो स्क्रिप्टिंग आइडिया पर काम कर रहे हैं:

बिल्कुल नई और ओरिजिनल कहानी पर फिल्म बनाना

'वश लेवल 2' की हिंदी रीमेक के तौर पर ‘शैतान 2’ को तैयार करना

मेकर्स फिलहाल 'वश लेवल 2' की रिलीज और बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे हैं। इसके प्रदर्शन के आधार पर यह तय किया जाएगा कि 'शैतान 2' की कहानी किस दिशा में जाएगी।

इस बार कहानी होगी और भी भयानक
जहां 'शैतान' एक सीमित परिवार की कहानी थी, वहीं 'वश लेवल 2' में एक साथ कई स्टूडेंट्स की कहानी दिखाई जाएगी। यानी इस बार कहानी पहले से ज्यादा खौफनाक और इमोशनल होगी, साथ ही ड्रामा और एक्शन का डोज भी बढ़ाया गया है।

'शैतान' ने बनाई थी अलग पहचान
विकास बहल के निर्देशन में बनी ‘शैतान’ ने 2024 में हॉरर शैली में एक नई लकीर खींची थी। फिल्म की कहानी में अजय देवगन की बेटी पर एक रहस्यमयी तांत्रिक का काला साया था, जिसे बचाने की कोशिश में पूरी फैमिली उलझ जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर फेल! अजय देवगन की 200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के सीक्वल पर बड़ा अपडेट आया

Bollywood

1 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 5 दिन में 30 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं किया, जिससे फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा है।

शैतान 2 पर बढ़ी हलचल
उधर, अजय देवगन की 2024 में रिलीज हुई 200 करोड़ क्लब की फिल्म 'शैतान' के सीक्वल को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म में अजय के साथ आर. माधवन और जानकी बोदीवाला जैसे कलाकार थे।

‘शैतान’ असल में 2023 की गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक थी। अब इस फिल्म का दूसरा भाग, ‘वश लेवल 2’, 27 अगस्त को रिलीज हो रहा है। इस बीच बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या अजय देवगन की 'शैतान 2' भी उसी कहानी पर आधारित होगी?

मेकर्स दो प्लान पर कर रहे विचार
रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की अगली हॉरर थ्रिलर के लिए मेकर्स दो स्क्रिप्टिंग आइडिया पर काम कर रहे हैं:

बिल्कुल नई और ओरिजिनल कहानी पर फिल्म बनाना

'वश लेवल 2' की हिंदी रीमेक के तौर पर ‘शैतान 2’ को तैयार करना

मेकर्स फिलहाल 'वश लेवल 2' की रिलीज और बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे हैं। इसके प्रदर्शन के आधार पर यह तय किया जाएगा कि 'शैतान 2' की कहानी किस दिशा में जाएगी।

इस बार कहानी होगी और भी भयानक
जहां 'शैतान' एक सीमित परिवार की कहानी थी, वहीं 'वश लेवल 2' में एक साथ कई स्टूडेंट्स की कहानी दिखाई जाएगी। यानी इस बार कहानी पहले से ज्यादा खौफनाक और इमोशनल होगी, साथ ही ड्रामा और एक्शन का डोज भी बढ़ाया गया है।

'शैतान' ने बनाई थी अलग पहचान
विकास बहल के निर्देशन में बनी ‘शैतान’ ने 2024 में हॉरर शैली में एक नई लकीर खींची थी। फिल्म की कहानी में अजय देवगन की बेटी पर एक रहस्यमयी तांत्रिक का काला साया था, जिसे बचाने की कोशिश में पूरी फैमिली उलझ जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/son-of-sardar-2-failed-at-the-box-office-ajay/article-29962

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.