रतलाम में नाबालिग से हुआ बड़ा हादसा: 16 साल के लड़के ने कार से कुचला डेढ़ साल का मासूम, मौके पर मौत

Ratlam, MP

शहर के अलकापुरी इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार की चपेट में आकर डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जब ये हादसा हुआ।

खेलते-खेलते सड़क पर आया, कार ने कुचल दिया

ऋषिक तिवारी (1.5 साल) सुबह घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क तक पहुंच गया। उसकी दादी पास ही खड़ी होकर किसी से बातचीत कर रही थीं। उसी वक्त शनि मंदिर की ओर से एक कार धीरे-धीरे आ रही थी। जैसे ही बच्चा कार के सामने आया, कार के टायर ने उसे कुचल दिया

दादी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन...

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही दादी ने बच्चे को कार के सामने देखा, वो दौड़ती हुई आईं और कार का बोनट पकड़ लिया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे आगे बढ़ा दिया। हादसे के बाद कार बच्चे के ऊपर से गुजरती चली गई और ड्राइवर मौके से फरार हो गया

हादसे का वीडियो वायरल, चालक की तलाश

पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और चालक की तलाश की जा रही है। जांच में यह सामने आया है कि कार चला रहा लड़का नाबालिग (16 वर्ष) है, जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में नाबालिग से हुआ बड़ा हादसा: 16 साल के लड़के ने कार से कुचला डेढ़ साल का मासूम, मौके पर मौत

Ratlam, MP

खेलते-खेलते सड़क पर आया, कार ने कुचल दिया

ऋषिक तिवारी (1.5 साल) सुबह घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क तक पहुंच गया। उसकी दादी पास ही खड़ी होकर किसी से बातचीत कर रही थीं। उसी वक्त शनि मंदिर की ओर से एक कार धीरे-धीरे आ रही थी। जैसे ही बच्चा कार के सामने आया, कार के टायर ने उसे कुचल दिया

दादी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन...

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही दादी ने बच्चे को कार के सामने देखा, वो दौड़ती हुई आईं और कार का बोनट पकड़ लिया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे आगे बढ़ा दिया। हादसे के बाद कार बच्चे के ऊपर से गुजरती चली गई और ड्राइवर मौके से फरार हो गया

हादसे का वीडियो वायरल, चालक की तलाश

पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और चालक की तलाश की जा रही है। जांच में यह सामने आया है कि कार चला रहा लड़का नाबालिग (16 वर्ष) है, जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-big-accident-caused-a-minor-in-ratlam-a-16/article-29954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.