ट्रंप के टैरिफ ऐलान का असर: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, बीईएल में तेजी, टेक महिंद्रा लाल निशान में

Business News

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने की घोषणा का असर लगातार भारतीय बाजार पर देखा जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार लाल निशान में खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद नुकसान के साथ बंद हुआ था।

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 15.27 अंकों की गिरावट के साथ 80,694.98 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,641.35 पर खुला। निवेशकों में अमेरिका-भारत व्यापार तनाव को लेकर बेचैनी बनी हुई है।

सेंसेक्स-निफ्टी में मिली-जुली शुरुआत

बाजार खुलते ही सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 10 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट दर्ज की। वहीं निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां तेजी के साथ खुलीं, जबकि 19 कंपनियों के शेयरों ने नुकसान के साथ शुरुआत की और एक शेयर स्थिर रहा।

बीईएल और एयरटेल बने सहारा

बाजार में सबसे अधिक बढ़त बीईएल के शेयरों में देखी गई, जो 1.47% की तेजी के साथ खुले। इसके अलावा भारती एयरटेल (0.97%), पावरग्रिड (0.58%), मारुति सुजुकी (0.51%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.46%) और बजाज फाइनेंस (0.45%) जैसे ब्लूचिप स्टॉक्स में भी मजबूती देखी गई।

टेक सेक्टर पर दबाव, रिलायंस भी फिसला

टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, और टीसीएस जैसे दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

क्या रखें ध्यान में

विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप की टैरिफ नीति से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर विदेशी निवेश पर पड़ सकता है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ट्रंप के टैरिफ ऐलान का असर: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, बीईएल में तेजी, टेक महिंद्रा लाल निशान में

Business News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने की घोषणा का असर लगातार भारतीय बाजार पर देखा जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार लाल निशान में खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद नुकसान के साथ बंद हुआ था।

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 15.27 अंकों की गिरावट के साथ 80,694.98 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,641.35 पर खुला। निवेशकों में अमेरिका-भारत व्यापार तनाव को लेकर बेचैनी बनी हुई है।

सेंसेक्स-निफ्टी में मिली-जुली शुरुआत

बाजार खुलते ही सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 10 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट दर्ज की। वहीं निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां तेजी के साथ खुलीं, जबकि 19 कंपनियों के शेयरों ने नुकसान के साथ शुरुआत की और एक शेयर स्थिर रहा।

बीईएल और एयरटेल बने सहारा

बाजार में सबसे अधिक बढ़त बीईएल के शेयरों में देखी गई, जो 1.47% की तेजी के साथ खुले। इसके अलावा भारती एयरटेल (0.97%), पावरग्रिड (0.58%), मारुति सुजुकी (0.51%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.46%) और बजाज फाइनेंस (0.45%) जैसे ब्लूचिप स्टॉक्स में भी मजबूती देखी गई।

टेक सेक्टर पर दबाव, रिलायंस भी फिसला

टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, और टीसीएस जैसे दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

क्या रखें ध्यान में

विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप की टैरिफ नीति से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर विदेशी निवेश पर पड़ सकता है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/trumps-tariff-announcement-the-impact-of-the-tariff-announcement-in/article-29944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.