झूठ बोलकर शादी, फिर बच्चा मांगने लगे 15 लाख में: महिला का आरोप – राजा रघुवंशी के भाई ने पहले पत्नी-बच्चियों की बात छिपाई, मंदिर में की थी शादी

Indore, MP

मध्यप्रदेश के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी केस में नया मोड़ आ गया है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का दावा है कि सचिन ने उससे अपनी पहली पत्नी और दो बेटियों की जानकारी छिपाकर मंदिर में शादी की और शारीरिक संबंध बनाए। अब जब बेटा हो गया, तो उसे छोड़ दिया गया और परिवार ने बच्चा देने के बदले 15 लाख रुपए ऑफर किए

मंदिर में शादी और करवाचौथ मनाने का दावा

महिला ने सचिन के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और करवाचौथ मनाने की फोटोज भी शेयर की हैं। उसने बताया कि वह पहले इंदौर के एक मसाज सेंटर में रिसेप्शनिस्ट थी, जहां अगस्त 2022 में सचिन उससे पहली बार मिला। दोस्ती बढ़ी, घुमाने ले गया और फिर मई 2023 में एक राम मंदिर में शादी की रस्में पूरी कीं।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डिलीवरी का 'मुहूर्त'

महिला ने दावा किया कि वह प्रेग्नेंट हुई तो सचिन ने 22 जनवरी 2024, यानी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डिलीवरी का मुहूर्त निकाला। सीजेरियन डिलीवरी के सारे खर्च उसने उठाए। अस्पताल की फाइलों और कागजों में सचिन के साइन और फोटो मौजूद हैं।

बेटा होने के बाद दूरी बनाने लगा

बच्चा होने के 3-4 महीने बाद, महिला के मुताबिक, सचिन ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी। फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे भेजना भी रोक दिए। इसी दौरान महिला को पता चला कि सचिन की पत्नी और दो बेटियां पहले से मौजूद हैं और वह झूठ बोलकर उसे बहला रहा था।

डीएनए रिपोर्ट में साबित हुआ पितृत्व

महिला ने सचिन पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई है और उसके बेटे की डीएनए रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें सचिन को बच्चे का जैविक पिता माना गया है।

“10-15 लाख ले लो, बच्चा दे दो”

पीड़िता का आरोप है कि जब सचिन और उसके परिवार को बच्चे की जानकारी हुई, तो उन्होंने कहा – “10 लाख ले लो, या 15 लाख ले लो, बेटा हमें दे दो।” महिला ने साफ मना करते हुए कहा कि वह अपने बेटे का सौदा नहीं करेगी।

एफआईआर से पहले दिया था लिखित वादा

महिला ने एक हस्तलिखित पत्र भी पेश किया है, जिस पर सचिन के साइन होने का दावा है। उसमें सचिन ने 3 अक्टूबर 2024 तक शादी की बात सार्वजनिक करने का वादा किया था। लेकिन ऐसा नहीं होने पर महिला ने 6 अक्टूबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई।

राजा रघुवंशी से भी थी जान-पहचान

महिला ने बताया कि वह सचिन के जरिए राजा रघुवंशी से भी कई बार मिल चुकी थी। उन्होंने साथ में होली मनाई थी। राजा की हत्या की खबर सुनकर वह बेहद दुखी हुई।

सचिन का पक्ष: आरोप बेबुनियाद, महिला कर रही ब्लैकमेल

वहीं सचिन रघुवंशी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी है, उसकी एक बच्ची भी है और वह पहले पति को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है। यह सब एक सोची-समझी साजिश है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

झूठ बोलकर शादी, फिर बच्चा मांगने लगे 15 लाख में: महिला का आरोप – राजा रघुवंशी के भाई ने पहले पत्नी-बच्चियों की बात छिपाई, मंदिर में की थी शादी

Indore, MP

महिला का दावा है कि सचिन ने उससे अपनी पहली पत्नी और दो बेटियों की जानकारी छिपाकर मंदिर में शादी की और शारीरिक संबंध बनाए। अब जब बेटा हो गया, तो उसे छोड़ दिया गया और परिवार ने बच्चा देने के बदले 15 लाख रुपए ऑफर किए

मंदिर में शादी और करवाचौथ मनाने का दावा

महिला ने सचिन के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और करवाचौथ मनाने की फोटोज भी शेयर की हैं। उसने बताया कि वह पहले इंदौर के एक मसाज सेंटर में रिसेप्शनिस्ट थी, जहां अगस्त 2022 में सचिन उससे पहली बार मिला। दोस्ती बढ़ी, घुमाने ले गया और फिर मई 2023 में एक राम मंदिर में शादी की रस्में पूरी कीं।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डिलीवरी का 'मुहूर्त'

महिला ने दावा किया कि वह प्रेग्नेंट हुई तो सचिन ने 22 जनवरी 2024, यानी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डिलीवरी का मुहूर्त निकाला। सीजेरियन डिलीवरी के सारे खर्च उसने उठाए। अस्पताल की फाइलों और कागजों में सचिन के साइन और फोटो मौजूद हैं।

बेटा होने के बाद दूरी बनाने लगा

बच्चा होने के 3-4 महीने बाद, महिला के मुताबिक, सचिन ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी। फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे भेजना भी रोक दिए। इसी दौरान महिला को पता चला कि सचिन की पत्नी और दो बेटियां पहले से मौजूद हैं और वह झूठ बोलकर उसे बहला रहा था।

डीएनए रिपोर्ट में साबित हुआ पितृत्व

महिला ने सचिन पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई है और उसके बेटे की डीएनए रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें सचिन को बच्चे का जैविक पिता माना गया है।

“10-15 लाख ले लो, बच्चा दे दो”

पीड़िता का आरोप है कि जब सचिन और उसके परिवार को बच्चे की जानकारी हुई, तो उन्होंने कहा – “10 लाख ले लो, या 15 लाख ले लो, बेटा हमें दे दो।” महिला ने साफ मना करते हुए कहा कि वह अपने बेटे का सौदा नहीं करेगी।

एफआईआर से पहले दिया था लिखित वादा

महिला ने एक हस्तलिखित पत्र भी पेश किया है, जिस पर सचिन के साइन होने का दावा है। उसमें सचिन ने 3 अक्टूबर 2024 तक शादी की बात सार्वजनिक करने का वादा किया था। लेकिन ऐसा नहीं होने पर महिला ने 6 अक्टूबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई।

राजा रघुवंशी से भी थी जान-पहचान

महिला ने बताया कि वह सचिन के जरिए राजा रघुवंशी से भी कई बार मिल चुकी थी। उन्होंने साथ में होली मनाई थी। राजा की हत्या की खबर सुनकर वह बेहद दुखी हुई।

सचिन का पक्ष: आरोप बेबुनियाद, महिला कर रही ब्लैकमेल

वहीं सचिन रघुवंशी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी है, उसकी एक बच्ची भी है और वह पहले पति को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है। यह सब एक सोची-समझी साजिश है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-lying-marriage-started-asking-for-a-child-again-the/article-29948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.