दमोह: 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, मौसिया पर छेड़छाड़ व बदनामी का आरोप

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में 12वीं की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से मिला सुसाइड नोट इस मामले को और गंभीर बना रहा है।

 नोट में छात्रा ने अपने मौसिया गुप्पू उर्फ गोपाल लोधी पर छेड़छाड़ और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कड़ी सजा दिलवाने की बात लिखी है।

सुसाइड नोट का दर्द
17 वर्षीय छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि, "उसे ऐसी सजा मिले ताकि कोई भी व्यक्ति किसी बेटी को बदनाम करने से पहले सौ बार सोचे। मैं चुप रही, यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी।"

छात्रा ने आगे लिखा कि वह इस व्यक्ति की वजह से यह कदम उठा रही है और अपने माता-पिता व परिवार से माफी मांगी। उसने अपने छोटे भाई, दादा-दादी और मामा-मामी का ख्याल रखने की भी बात कही।

घटना की जानकारी
यह घटना बिजोरी पाठा गांव की है। शुक्रवार दोपहर छात्रा के पिता काम पर हटा के ककराई वार्ड गए हुए थे। इसी दौरान बेटी ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी
परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह छात्रा का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नोट में नामित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का दर्द
छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि बेटी किस परेशानी में है। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

दमोह: 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, मौसिया पर छेड़छाड़ व बदनामी का आरोप

Damoh, MP

 नोट में छात्रा ने अपने मौसिया गुप्पू उर्फ गोपाल लोधी पर छेड़छाड़ और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कड़ी सजा दिलवाने की बात लिखी है।

सुसाइड नोट का दर्द
17 वर्षीय छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि, "उसे ऐसी सजा मिले ताकि कोई भी व्यक्ति किसी बेटी को बदनाम करने से पहले सौ बार सोचे। मैं चुप रही, यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी।"

छात्रा ने आगे लिखा कि वह इस व्यक्ति की वजह से यह कदम उठा रही है और अपने माता-पिता व परिवार से माफी मांगी। उसने अपने छोटे भाई, दादा-दादी और मामा-मामी का ख्याल रखने की भी बात कही।

घटना की जानकारी
यह घटना बिजोरी पाठा गांव की है। शुक्रवार दोपहर छात्रा के पिता काम पर हटा के ककराई वार्ड गए हुए थे। इसी दौरान बेटी ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी
परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह छात्रा का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नोट में नामित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का दर्द
छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि बेटी किस परेशानी में है। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/damoh-12th-student-commits-suicide/article-34679

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.