100 रुपये न मिलने पर पिता की हत्या, मां को भी घायल किया; कोर्ट ने बेटे को सुनाई उम्रकैद

Morena, MP

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पिता से 100 रुपये नहीं मिलने पर उसकी हत्या करने वाले नशेड़ी बेटे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस जघन्य घटना में आरोपी ने अपनी मां को भी बुरी तरह घायल कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अपराध को अत्यंत क्रूर और अमानवीय मानते हुए आजीवन कारावास और एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

नशे की लत में डूबा था बेटा

यह घटना 16 मई 2024 को कोतवाली थाना क्षेत्र के दत्तपुरा मोहल्ले में हुई थी। आरोपी सुधांशु जाटव ने अपने पिता रवि प्रताप जाटव से जेब खर्च के लिए 100 रुपये मांगे थे। पिता ने यह सोचकर इनकार कर दिया कि बेटा रुपये का इस्तेमाल नशे के लिए करेगा। इंकार सुनते ही सुधांशु आपा खो बैठा।

बेसबॉल के डंडे से की थी बर्बर हत्या

गुस्से में सुधांशु ने बेसबॉल बैट से अपने पिता के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। रवि प्रताप गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने इस्त्री (प्रेस) से पिता के हाथ-पैर जला दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां पर भी किया हमला

जब मां शकुंतला देवी चीखें सुनकर मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। वह बेसबॉल डंडे से मां के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। घायल मां को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कई दिनों तक इलाज के बाद ठीक हो पाईं।

अदालत ने सुनाया फैसला

मामले की सुनवाई जिला न्यायालय के सप्तम अपर न्यायाधीश ने की। लोक अभियोजक इंद्र सिंह गुर्जर ने अदालत में पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की। अदालत ने सुधांशु को आजीवन कारावास और ₹1000 जुर्माने की सजा सुनाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

100 रुपये न मिलने पर पिता की हत्या, मां को भी घायल किया; कोर्ट ने बेटे को सुनाई उम्रकैद

Morena, MP

नशे की लत में डूबा था बेटा

यह घटना 16 मई 2024 को कोतवाली थाना क्षेत्र के दत्तपुरा मोहल्ले में हुई थी। आरोपी सुधांशु जाटव ने अपने पिता रवि प्रताप जाटव से जेब खर्च के लिए 100 रुपये मांगे थे। पिता ने यह सोचकर इनकार कर दिया कि बेटा रुपये का इस्तेमाल नशे के लिए करेगा। इंकार सुनते ही सुधांशु आपा खो बैठा।

बेसबॉल के डंडे से की थी बर्बर हत्या

गुस्से में सुधांशु ने बेसबॉल बैट से अपने पिता के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। रवि प्रताप गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने इस्त्री (प्रेस) से पिता के हाथ-पैर जला दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां पर भी किया हमला

जब मां शकुंतला देवी चीखें सुनकर मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। वह बेसबॉल डंडे से मां के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। घायल मां को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कई दिनों तक इलाज के बाद ठीक हो पाईं।

अदालत ने सुनाया फैसला

मामले की सुनवाई जिला न्यायालय के सप्तम अपर न्यायाधीश ने की। लोक अभियोजक इंद्र सिंह गुर्जर ने अदालत में पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की। अदालत ने सुधांशु को आजीवन कारावास और ₹1000 जुर्माने की सजा सुनाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fathers-murder-of-father-for-not-getting-100-rupees-mother/article-26139

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.