सरकारी स्कूल देंगे प्रायवेट को टक्कर: CM मोहन यादव ने जबलपुर में किया सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन

Jabalpur, MP

On

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर के बरगी हिल्स क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर नई शिक्षा क्रांति की नींव रखी।

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के शासकीय स्कूल अब किसी भी मायने में निजी विद्यालयों से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और सर्वांगीण विकास पर आधारित शिक्षा प्रणाली के साथ सांदीपनि विद्यालय मध्य प्रदेश के लिए एक नई दिशा और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में CM राइज स्कूल के नाम से संचालित शासकीय स्कूलों को अब सांदीपनि विद्यालय के रूप में नया नाम और नया स्वरूप दिया गया है। जबलपुर में प्रस्तावित विद्यालय 11 एकड़ क्षेत्र में 27 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा, जिसमें एक साथ 1960 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

गुरुकुल परंपरा से प्रेरित आधुनिक शिक्षा केंद्र

CM यादव ने कहा कि यह विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के सांदीपनि आश्रम से प्रेरित है, जहां उन्होंने प्राचीन भारतीय शिक्षा का सर्वोत्तम रूप ग्रहण किया था। उन्होंने कहा कि “सांदीपनि मुनि हमारी गुरु परंपरा के आदर्श प्रतीक हैं, जिन्होंने अपने पुत्र की बलि देकर भी शिक्षा को सर्वोपरि रखा। ऐसे गुरुओं की परंपरा से प्रेरित होकर यह स्कूल केवल शिक्षण का केंद्र होगा, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक विकास का मंच भी बनेगा।”

शिक्षा में क्रांति की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 70% मेरिट में शामिल विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से आए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी विद्यालय आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लासरूम, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर साबित हों।

जबलपुर को बताया "दुनिया की सबसे आकर्षक नगरी"

भूमिपूजन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने जबलपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भेड़ाघाट की प्राकृतिक सुंदरता, मां नर्मदा की अविरल धारा और रानी दुर्गावती की वीरता को याद करते हुए कहा कि “संस्कारधानी जबलपुर देश की आत्मा है।” उन्होंने कहा कि जबलपुर का जुड़ाव नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महानायक से रहा है, जिन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी थी।

राष्ट्रीय गौरव की भावना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने तीन तलाक पर प्रतिबंध, अनुच्छेद 370 की समाप्ति और आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों को भारत की निर्णायक नीति का प्रतीक बताया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

सरकारी स्कूल देंगे प्रायवेट को टक्कर: CM मोहन यादव ने जबलपुर में किया सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन

Jabalpur, MP

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के शासकीय स्कूल अब किसी भी मायने में निजी विद्यालयों से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और सर्वांगीण विकास पर आधारित शिक्षा प्रणाली के साथ सांदीपनि विद्यालय मध्य प्रदेश के लिए एक नई दिशा और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में CM राइज स्कूल के नाम से संचालित शासकीय स्कूलों को अब सांदीपनि विद्यालय के रूप में नया नाम और नया स्वरूप दिया गया है। जबलपुर में प्रस्तावित विद्यालय 11 एकड़ क्षेत्र में 27 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा, जिसमें एक साथ 1960 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

गुरुकुल परंपरा से प्रेरित आधुनिक शिक्षा केंद्र

CM यादव ने कहा कि यह विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के सांदीपनि आश्रम से प्रेरित है, जहां उन्होंने प्राचीन भारतीय शिक्षा का सर्वोत्तम रूप ग्रहण किया था। उन्होंने कहा कि “सांदीपनि मुनि हमारी गुरु परंपरा के आदर्श प्रतीक हैं, जिन्होंने अपने पुत्र की बलि देकर भी शिक्षा को सर्वोपरि रखा। ऐसे गुरुओं की परंपरा से प्रेरित होकर यह स्कूल केवल शिक्षण का केंद्र होगा, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक विकास का मंच भी बनेगा।”

शिक्षा में क्रांति की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 70% मेरिट में शामिल विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से आए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी विद्यालय आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लासरूम, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर साबित हों।

जबलपुर को बताया "दुनिया की सबसे आकर्षक नगरी"

भूमिपूजन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने जबलपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भेड़ाघाट की प्राकृतिक सुंदरता, मां नर्मदा की अविरल धारा और रानी दुर्गावती की वीरता को याद करते हुए कहा कि “संस्कारधानी जबलपुर देश की आत्मा है।” उन्होंने कहा कि जबलपुर का जुड़ाव नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महानायक से रहा है, जिन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी थी।

राष्ट्रीय गौरव की भावना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने तीन तलाक पर प्रतिबंध, अनुच्छेद 370 की समाप्ति और आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों को भारत की निर्णायक नीति का प्रतीक बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/government-schools-will-compete-with-private-school-cm-mohan-yadav/article-20845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.