तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Jabalpur, MP

On

जिले के पाटन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में घायल युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगतरा गांव निवासी तीन युवक – अतल कुशवाहा, सचिन दहिया और श्रीकांत कुशवाहा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाटन-शाहपुरा मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अतल और सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि श्रीकांत को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पाटन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल श्रीकांत को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना से जुगतरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Jabalpur, MP

हादसे में घायल युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगतरा गांव निवासी तीन युवक – अतल कुशवाहा, सचिन दहिया और श्रीकांत कुशवाहा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाटन-शाहपुरा मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अतल और सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि श्रीकांत को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पाटन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल श्रीकांत को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना से जुगतरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-speed-vehicle-collided-two-killed-by-one-death/article-20849

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.