बालाघाट में दो अलग-अलग हादसों में दो की दर्दनाक मौत, एक युवक को वाहन ने कुचला, दूसरे की करंट लगने से जान गई

Balaghat, MP

जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना हट्टा थाना क्षेत्र के मानागढ़ गांव के मूल निवासी 34 वर्षीय समारूलाल बगड़ते की है, जो अपनी पत्नी के साथ वारासिवनी थाना क्षेत्र के भांडी पिपरिया में निवास करता था।

सोमवार को समारूलाल अपनी पत्नी के साथ बैंक के काम से बाहर निकले थे। पत्नी को बैंक में छोड़कर वह बाजार की ओर चला गया। तभी एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल समारूलाल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में करंट लगने से गई जान

दूसरी घटना रूपझर थाना क्षेत्र के पालागोंदी गांव की है, जहां 52 वर्षीय दिलीप पंद्रे अपने घर में बिजली के तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। काम के दौरान अचानक करंट फैलने से वह तारों से चिपक गए। परिजनों ने बांस की मदद से उन्हें किसी तरह अलग किया और तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित किया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए

दोनों की मृत्यु सोमवार देर रात हुई, जिससे रात में पोस्टमार्टम संभव नहीं था। मंगलवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी शिवदयाल पटले की निगरानी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर रिपोर्ट संबंधित थानों को भेज दी है। अब आगे की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में दो अलग-अलग हादसों में दो की दर्दनाक मौत, एक युवक को वाहन ने कुचला, दूसरे की करंट लगने से जान गई

Balaghat, MP

सोमवार को समारूलाल अपनी पत्नी के साथ बैंक के काम से बाहर निकले थे। पत्नी को बैंक में छोड़कर वह बाजार की ओर चला गया। तभी एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल समारूलाल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में करंट लगने से गई जान

दूसरी घटना रूपझर थाना क्षेत्र के पालागोंदी गांव की है, जहां 52 वर्षीय दिलीप पंद्रे अपने घर में बिजली के तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। काम के दौरान अचानक करंट फैलने से वह तारों से चिपक गए। परिजनों ने बांस की मदद से उन्हें किसी तरह अलग किया और तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित किया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए

दोनों की मृत्यु सोमवार देर रात हुई, जिससे रात में पोस्टमार्टम संभव नहीं था। मंगलवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी शिवदयाल पटले की निगरानी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर रिपोर्ट संबंधित थानों को भेज दी है। अब आगे की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-balaghat-two-painful-deaths-of-two-different-accidents-were/article-29162

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.