शिवपुरी के मायापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो में छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Shivpuri, mp

On

जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही देसी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई तथागत पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां बोलेरो गाड़ी में 20 पेटी देशी शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान 1 हजार क्वार्टर यानी करीब 80 हजार रुपए मूल्य की शराब जब्त की गई।

इस पूरी कार्रवाई को एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। जब्त की गई बोलेरो की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. फूलसिंह (उम्र 50 वर्ष) — निवासी नयागांव, थाना पिछोर

  2. राजपाल उर्फ राजा (उम्र 29 वर्ष) — निवासी भौंती थाना क्षेत्र

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टीम को मिली सफलता

थाना प्रभारी नीतू सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में प्रधान आरक्षक कदम सिंह सहित आरक्षक सर्वेश शर्मा, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजेश माहौर और चंद्रभान सिंह की टीम शामिल रही।

पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

शिवपुरी के मायापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो में छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Shivpuri, mp

कार्रवाई तथागत पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां बोलेरो गाड़ी में 20 पेटी देशी शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान 1 हजार क्वार्टर यानी करीब 80 हजार रुपए मूल्य की शराब जब्त की गई।

इस पूरी कार्रवाई को एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। जब्त की गई बोलेरो की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. फूलसिंह (उम्र 50 वर्ष) — निवासी नयागांव, थाना पिछोर

  2. राजपाल उर्फ राजा (उम्र 29 वर्ष) — निवासी भौंती थाना क्षेत्र

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टीम को मिली सफलता

थाना प्रभारी नीतू सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में प्रधान आरक्षक कदम सिंह सहित आरक्षक सर्वेश शर्मा, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजेश माहौर और चंद्रभान सिंह की टीम शामिल रही।

पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mayapur-shivpuri-the-polices-big-action-was-being-taken/article-23824

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.